Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह, बलिया. धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर बांसडीह में पुलिस अलर्ट मोड में है। गुरुवार को एक ओर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने नगर पंचायत बांसडीह में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार स्थानों पर एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की इस दोहरी कवायद से बाजार से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल रही।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने नगर पंचायत बांसडीह के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। व्यापारियों से बाजार में भीड़, आवागमन और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का संदेश दिया।
इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में बांसडीह चौराहा, कोल्ड स्टोरेज के पास, सुल्तानपुर और टीएस बंधे पर एक साथ पुलिस टीमें उतरीं। दोपहिया वाहनों को रोककर संदिग्ध व्यक्तियों, तीन सवारी, हेलमेट और कागजात की जांच की गई। बाइक की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई। चारपहिया वाहनों को भी रोककर उनकी डिक्की खुलवाई गई और सघन जांच-पड़ताल की गई।
चेकिंग अभियान में एसएसआई अजय पाल, प्रभारी निरीक्षक क्राइम अरुण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज कुमार, बांसडीह सह प्रभारी मुन्नीलाल और उपनिरीक्षक अनूप कुमार सहित पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।
त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया। फ्लैग मार्च और एक साथ चार स्थानों पर हुई चेकिंग से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
