अब 20 को रहेगा मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश

बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि मोहर्रम का शहर सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त के बजाय 20 को होगा

डीएम ने बताया कि चंद्र दर्शन के दसवे दिन मोहर्रम का अवकाश घोषित करने का प्रावधान है. इस माह में 10 अगस्त को चंद्र दर्शन हुआ है इसलिए मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 20 को रहेगा.