Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • कौन हैं ’52 गांव के ओझा’ और हल्दी के राजा से उनका क्या है कनेक्शन
  • स्पेशल/Exclusive

कौन हैं ’52 गांव के ओझा’ और हल्दी के राजा से उनका क्या है कनेक्शन

बलिया जनपद के हल्दी क्षेत्र के राजा का साम्राज्य बिहार तक फैला हुआ था. बिहियां की लड़ाई में राजा खेत रहे. रानी अपनी बांदी के साथ गंगा पार कर बलिया के हल्दी राज्य में आ गईं . रानी गर्भवती थीं. चक्रपाणि ओझा ने उन्हें आश्रय दिया. चारो तरफ खबर फैल गई कि राजा का बीज सुरक्षित है.
News Desk 15 October, 2018 1 minute read
PUJA_HAWAN
ई. एसडी ओझा
कवन सभा, जंह नारद नाहीं.

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के हल्दी क्षेत्र के राजा का साम्राज्य बिहार तक फैला हुआ था. बिहियां की लड़ाई में राजा खेत रहे. रानी अपनी बांदी के साथ गंगा पार कर बलिया के हल्दी राज्य में आ गईं . रानी गर्भवती थीं. चक्रपाणि ओझा ने उन्हें आश्रय दिया. चारो तरफ खबर फैल गई कि राजा का बीज सुरक्षित है. बिहार और उत्तर प्रदेश के राजपूत लामबन्द होने लगे. तभी चैरो बंश के राजा ने हल्दी पर चढ़ाई कर दी. चक्रपाणि ओझा व शूलपाणि ओझा की कूटनीति से चैरो वंश के राजा व उसकी सेना को सोमरस पिला धुत कर दिया. उसके बाद लामबन्द राजपूतों ने भयंकर मार काट मचाई. चैरो बंश का नाश हो गया. नियत समय पर रानी ने एक सुन्दर बच्चे को जन्म दिया. जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो गया तब तक उसके संरक्षक के तौर पर शूलपाणि ओझा ने राज काज सम्भाला. जब राजकुमार बड़े हुए तब उनका राज्याभिषेक हुआ. राजकुमार ने खुश हो उस क्षेत्र के पूरे ओझा वंश को 52 गांव दान में दे दिए. ये लोग 52 गांव के ओझा कहलाए .तभी से उस क्षेत्र में एक कहावत प्रचलित हुई, “पहले ओझा, तब राजा ” . 52 गाँव के ओझा कालरात्रि देवी (दुर्गा का एक रूप) की पूजा करते हैं. इनका गोत्र कश्यप होता है.

इसे भी पढ़ें – सेजिया पे लोटे काला नाग हो, कचौड़ी गली सून कइले बलमू

ओझा शिखवाल, श्रीमाली ,अत्रि गोत्र ,सारस्वत, भूमिहार (हल चलाने वाले) ,कान्यकुब्ज, मैथिल, नेपाली, संस्थाली और बंगाली ब्राह्मण होते हैं. ओझा उच्च श्रेणी के ब्राह्मण होते हैं. ये दुर्गा की पूजा करते हैं. ये हनुमान, सरस्वती व शिव भक्त भी होते हैं. डा. ईश्वरी प्रसाद ने ऒझा ब्राह्मण के लिए लिखा है, “He who control the spirits. ” मिथिलांचल में इन्हें झा कहा जाता है, जो ओझा का हीं अपभ्रंश है.

इसे भी पढ़ें – जब नाच में फरमाइशी गीत के लिए दोकटी में होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग

ओझा लोग निरामिष भोजन करते थे. सुरा पान से दूर रहते थे. बिहार में कुछ ओझा सिंह टाइटिल भी लगाते हैं. ये वही हैं जो भूमिहार ब्राह्मण कहलाते हैं . एक खैरी के ओझा भी होते हैं, जो कि लड़ाइयों में भाग लेते थे और भारत के कई प्रान्तों में शासक भी रह चुके हैं. ओझा लोग राजगुरू भी रह चुके हैं. सेनाओं को प्रशिक्षण भी देते थे. थिंक टैंक के बतौर भी इनकी चर्चा हुई है.

इसे भी पढ़ें  – जब विनय तिवारी व अवध विहारी चौबे की जोड़ी दिखी तो मन टेहूं टेहूं चिल्ला उठा

ओझा ब्राह्मण वर्ग नेपाली, भोजपुरी, गुजराती, राजस्थानी, ओड़िया, मैथिली, कुमाऊंनी, बंगाली और संस्थाली भाषाओं का प्रयोग करता है. भारत में ये लोग राजस्थान ,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के गोंडा, गोरखपुर, पिथौरागढ़, बलिया, प्रताप गढ़ तथा बिहार के बक्सर व आरा जनपद में निवास करते हैं. कुछ ओझा गढ़वाल में भी रहते हैं,जो 52 गांव ओझा का हीं एक शाखा हैं. इन्हें वहां उनियाल कहा जाता है. कुछ ओझा मारीशस में भी पाए जाते हैं. सेन्ट्रल नेपाल में भी इनकी अच्छी खासी तादाद है.

इसे भी पढ़ें – व्हाट्स ऐप पर घूंघट जो दिखा सरकते हुए, गांव से होकर हवाएं भी पहुंची महकते हुए

अब तो ओझा लोग भारत के हर प्रांत और विश्व के हर कोने में पाए जाने वाले प्राणी बन गये हैं-ऐसा कहना रंचमात्र हीं अतिश्योक्ति होगी.तुलसी दास के शब्दों में कहें तो –

कवन सभा, जंह नारद नाहीं.

(फेसबुक कोठार से) 

 

Haldi, Raja of; Narain Deo Thakur Prasad; b. 1859; succeeded, 1860; Head of the Hayoban clan of Rajputs who had established themselves at Ratanpur in the Central Provinces. In recognition of the valuable services rendered by Sarab Narayan Deo, the last ancestor of this family, to the British in the Mutiny of 1857. he was given 2 villages in Ballia, with the title of Raja. Address: Haldi, Ballia, U.P., India.(As per Wikisource)

इसे भी पढ़ें – बलिया में चेन पुलिंग करने वालों का वश चले तो ट्रेन को कार की तरह अपने अपने घर तक ले जाते
Tags: बिहिया ब्राह्मण युद्ध हल्दी

Post navigation

Previous: चितबड़ागांव में ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गम्भीर
Next: नवरात्रि मेला पर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.