Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड क्षेत्र से बलिया, देवरिया और गोरखपुर तक आवागमन में बड़ी राहत मिलने वाली है। तुर्तीपार में सरयू नदी पर बन रहे 1800 मीटर लंबे एलिवेटेड सेतु और रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित 1200 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
करीब 613 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद वर्षों से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। परियोजना के तहत सरयू नदी पर बनने वाला नया पुल जनेश्वर मिश्र सेतु की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले आरओबी की ऊंचाई करीब 15 से 16 मीटर होगी। यह आरओबी तुर्तीपार पंप कैनाल के ऊपर से होते हुए हल्दीरामपुर के पास मुख्य सड़क से जुड़ेगा। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
परियोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी उभांव गांव के बाहर बनने वाला बाईपास भी है। बाईपास के जरिए वाहनों को आबादी और बाजार के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह मार्ग सीधे तुर्तीपार पंप कैनाल के पास बनने वाले एलिवेटेड पुल से जुड़ेगा। परियोजना में तुर्तीपार-पंदह मार्ग के विकास के साथ कई स्थानों पर फोरलेन की तर्ज पर बाईपास और अन्य सड़कों को करीब 12 मीटर चौड़ा करने का कार्य भी शामिल है।
सरयू पर नया पुल बनने से बलिया से देवरिया और गोरखपुर जाने वाले वाहनों को पुरानी जर्जर पुल व्यवस्था और रेलवे क्रॉसिंग के जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। इस मार्ग से बिहार और सीवान की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी सुगम रास्ता मिलेगा। पुराने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण वर्तमान में यात्रियों और कारोबारियों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद बेल्थरारोड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा के आवागमन को गति मिलने के साथ बलिया, देवरिया और गोरखपुर के बीच दूरी का सफर भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा। दिसंबर 2027 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी आने वाले समय में यह परियोजना बेल्थरारोड क्षेत्र के लिए परिवहन व्यवस्था की तस्वीर बदलने वाली प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हो सकती है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
