Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा स्थित सैदनाथ मंदिर परिसर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में सपा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे. वक्ताओं ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने अपना राजनीतिक जीवन गरीब, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। वे हमेशा आम लोगों के सुख-दुख में खड़े रहे।
वक्ताओं ने कहा कि रामगोविंद चौधरी की राजनीति किसी एक वर्ग या पक्ष तक सीमित नहीं थी। वे जरूरतमंदों की आवाज को प्राथमिकता देते थे और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे। यही कारण है कि विभिन्न विचारधाराओं के लोग भी उनके व्यक्तित्व का सम्मान करते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिसकी पहचान संघर्ष और जनसेवा से थी।
सभा में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, काग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,लाल साहब सिंह,कमलेश सिंह,संकल्प सिंह, सुशांत राज पाठक, रमेश सिंह, लाला मिश्र, चंदन सिंह, रामजी यादव, चंद्रशेखर यादव, प्रभात मौर्य, छोटू यादव, नंदलाल राजभर, बृजेश सिंह, रमाशंकर यादव, अरविंद राजभर, संजय सिंह, चंदन साहनी, रघुनाथ गोंड, विनय गोंड और जनार्दन वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनोज राजभर ने की, जबकि संचालन जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
