गांव वाजिदपुर पहुंचा सौरभ का शव

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी बिहार मिलिट्री पुलिस में तैनात सौरभ कुमार सिंह (22)  की ड्यूटी के दौरान हमले में हुई मौत के बाद शुक्रवार की देर रात शव के गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें – बलिया के पुलिसकर्मी को बरियारपुर स्टेशन पर गोली मारी

परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. निधन का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सौरभ का अंतिम संस्कार शनिवार को शिवपुर गंगा घाट पर किया गया. इसमें तहसील प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार शशिकांत मणि व दोकटी पुलिस के जवान मौजूद थे.

 

नरही कांड पर स्पेशल कवरेज