Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अपनी एटीएम फ्रेंचाइजी चलाने के लिए दूसरे को लूटा था, रसड़ा पुलिस ने 8 लाख की लूट का मामला सुलझाया
  • VIRAL न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • रसड़ा

अपनी एटीएम फ्रेंचाइजी चलाने के लिए दूसरे को लूटा था, रसड़ा पुलिस ने 8 लाख की लूट का मामला सुलझाया

Remote Desk 11 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Rasara Arrest Ballia Police

रसड़ा,बलिया. रसड़ा पुलिस ने पिछले दिनों हुई करीब 8 लाख रुपए की लूट का मामला सुलझा लिया है और आरोपियों को दबोचते हुए बड़ी रकम भी बरामद कर ली है। सिधागर घाट टेढ़ी पुलिया के समीप बुधवार की भोर में पुलिस एवम एसओजी टीम ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को अपाचे बाइक के साथ लूट की रकम, अवैध असलहा जिंदा कारतूस और चाकू के साथ धर दबोचा। बलिया एसपी राजकरण नय्यर ने आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना की।

बताते चलें कि न आरोपियों ने पिछले दिनों ही लूट की इस वारदात को अंजाम दियाथा। गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के अंवराकोल निवासी आफताब अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक हिटाची ATM की फ्रेंचाइजी पाली चट्टी कासिमाबाद में चलाते हैं । करीब दो हफ्ते पहले आफताब अहमद ने रसड़ा के एक बैंक से 8,13,900/- (आठ लाख तेरह हजार नौ सौ) रुपये निकाले थे जिसमे से 15,000/- ( पन्द्रह हजार  रुपये ) अपने खाते मे जमा किये और शेष 7,98,900/- (सात लाख  अनठानवे हजार नौ सौ) रुपये वह अपने बैग मे लेकर अपनी दुकान के लिये जा रहे थे।

अपनी मोटर साइकिल से वह शाम के समय करीब 4 बजे निब्बू चट्टी से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचे थे कि तीन अज्ञात मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा लूट लिया गया था। पैसे लूट की सूचना पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया था।

एसओजी एवम पुलिस टीम ने  सिधागर घाट टेढी पुलिया के पास अपाची गाड़ी के साथ चार युवकों को धर दबोचा। तलाशी पर उनके  पास अवैध असलहा चाकू कारतूस एवम 5,82,500 रुपया मिला। पूछताछ करने पर युवक अपना नाम कोतवाली क्षेत्र छितौनी निवासी रवि भारद्वाज उर्फ तेजा पुत्र चंद्रिका प्रसाद कुरेम निवासी अंकित कुमार पुत्र जनार्दन राम सरदासपुर निवासी नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र भोला सिंह मुडेरा निवासी प्रिंस सिंह उर्फ मान्वेन्द्र सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह बताया।

इनके कब्जे से लूट के 5,82,500/- ( पांच लाख बेयासी हजार पांच सौ ) रुपये व घटना मे प्रयुक्त  02 अपाची मोटर साइकिलों सहित 04 अदद मोबाइल व अवैध असलहे (तमंचा, करातूस, रिवाल्वर व चाकू) तथा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ ।

अभियुक्त अंकित ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में वह ATM का फ्रेंचाइजी चलाता था। पैसे की कमी के कारण फ्रेंचाइजी बन्द हो गयी अपनी फ्रेंचाइजी को पुनः चालू करने के लिए अपने साथियों (रवि भारद्वाज, नीरज सिंह, प्रिन्स सिंह)  के साथ मिलकर दूसरी फ्रेंचाइजी मालिक आफताब अहमद को लूटने की योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिया।

चारो अभियुक्तों ने बताया कि लूट की घटना को चारों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया की चारो अपराधी जनपद ही नहीं गैर जनपद में भी कई मुकदमों के वांछित हैं।

(रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट)

Related

Tags: पुलिस बलिया रसड़ा लूट

Post navigation

Previous: सिताब दियारा के बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक, गोपालपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
Next: नगरा ब्लॉक के प्रधान संघ ने पंचायत सहायकों व स्वयं सहायता समूहों के मानदेय के लिए अलग बजट मांगा

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Rasra theft
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-राखी बांधने भाई के घर गई महिला के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई

General Desk 29 August, 2026
umashankar singh rasra mla
  • रसड़ा

हजारों लोगों की मौजूदगी में उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, बेटे प्रिंस युकेश देंगे मुखाग्नि

Central Desk 7 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.