कांवड़ यात्रा पर बयानबाजी तेज, सपा विधायक के बयान से भड़की सियासत

कांवड़ यात्रा पर बयानबाजी तेज, सपा विधायक के बयान से भड़की सियासत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक विवादित बयान दिया है. शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “कांवड़ यात्रा में गांव के अनपढ़ और अंधविश्वास में फंसे लोग ही भाग लेते हैं. ” उन्होंने सवाल किया कि इस यात्रा में किसी बड़े नेता, उद्योगपति या प्रशासनिक सेवा से जुड़े परिवार के लोग क्यों नहीं जाते.

रिजवी ने यह भी कहा, “आईएएस, पीसीएस अफसरों के बेटे, अमित शाह या अनिल अंबानी के बेटे, या फिर भाजपा के सांसदों-विधायकों के बेटे कांवड़ यात्रा में क्यों नहीं दिखाई देते? फिर भी इस पर फूल बरसाए जाते हैं.”

सपा विधायक के इस बयान पर योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे आस्था का विषय बताया और कहा कि “शिवभक्त बनने के लिए पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं होती. लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर जल लाते हैं और भगवान शिव पर चढ़ाते हैं। शिव तो सबके देवता हैं.”

यह पहला मौका नहीं है जब कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी से विवाद हुआ है. इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कांवड़ यात्रियों की तुलना “गुंडा-माफिया” से की थी और कहा था कि “ये सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया हैं.” उनके इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel