Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • ‘बलिया में क्रांति और दमन’ अपने आप में स्मृति ग्रन्थ है 1942 की क्रांति का
  • बतकही

‘बलिया में क्रांति और दमन’ अपने आप में स्मृति ग्रन्थ है 1942 की क्रांति का

इस पुस्तक को पढ़ने पर यह ज्ञात हुआ कि बेल्थरारोड का बगावत कितनी ताकतवर रही, लोगों ने स्टेशन तक फूंक डाला, माल गाड़ी लूट ली, पोस्ट ऑफिस, उभांव थाने तक पर कब्जा कर लिया
News Desk 21 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DEV_NATH_UPADHYAY
अभिषेक तिवारी

पुरखों की थाती को अब हम धीरे धीरे भूलने लगे हैं. हाल तक समाज का प्रबुद्ध वर्ग उन्हें शिद्दत से याद कर नई पीढ़ी के लिए नजीर पेश किया करता था. मगर यह सब अब गुजरे जमाने की बातें हो गईं. वह परम्परा ही खत्म हो रही है. कई बार लगता है अपना कद गौण होने की आशंका लोगों को ऐसा करने से रोकती होगी. वैसे भी नकली लोगों को हमेशा असली लोगों से डर लगता रहा है. उनके रहने पर भी और नहीं रहने पर भी.

कल 20 जुलाई थी. 1942 के क्रांति के महानायक स्वंतन्त्रता संग्राम सेनानी पंडित देवनाथ उपाध्याय की 28 पुण्यतिथि थी. आम चर्चा में मैंने उनका नाम तो अपने समाज के लोगों से सुना था, पर हर किसी की अपनी रुचि एवं समझ होती है. उन्होंने जिस तरह उनके व्यक्तित्व को रेखांकित किया वह उनके साथ बेईमानी रही. आज मैंने उनके द्वारा लिखी गई दो पुस्तकें पढ़ी हैं. जिसमे पहली ‘बलिया में क्रांति और दमन’ अपने आप में पूरी स्मृति ग्रन्थ है 1942 की क्रांति का.

हमारे पुरखे कैसे ब्रितानी हुकुमत के खिलाफ़ मुखर हुए, हर एक स्थान पर बगावत किए एवं सभी क्रांतिकारियों के वीरगाथा के समेटे हुए, इस लड़ाई में मातृभूमि के सम्मान में अपनी प्राण की आहूति देने वाले सभी वीर पुरुषों के नाम एवं संस्मरण में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं.

इस पुस्तक को पढ़ने पर यह ज्ञात हुआ कि बेल्थरारोड का बगावत कितनी ताकतवर रही. लोगों ने स्टेशन तक फूंक डाला. माल गाड़ी लूट ली. पोस्ट ऑफिस, उभांव थाने तक पर कब्जा कर लिया.

अपने सिकन्दरपुर के क्रांतिकारी लोगों ने थाने पर दो बार कब्जा किया. पहली बार झण्डा फहरा के ही छोड़ दिया, जबकि दूसरी चढ़ाई में खटिया, मचिया, जंगला, किवाड़ सब उखाड़ ले गए. वही क्रांतिकारियों ने सिकन्दरपुर पुलिस चौकी के मवेशी जेल में कैद पशुओं को आजाद करवाया. पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया.

कैसे फेफना, रतनपुरा, रसड़ा में ट्रेनें रोकी गईं. बीज गोदाम में लूट हुई. पोस्ट ऑफिस में रसीदी टिकट जलाये गए. सभी सरकारी दफ्तरों पर तिरंगा फहराया गया.

बैरिया, गड़वार, उजियार, भरौली से लेकर नरही एवं सुरही तक का सम्पूर्ण संस्मरण लिपिबद्ध है. उनकी पुस्तक में इसे पढ़ हम जान सकते हैं कि बलिया चौक में कैसे हमारे युवा क्रांतिकारियों के नंगे बदन पर कोड़े बरसाये गए, पर वे टस से मस नहीं हुए.

अब विषयांतर को समाप्त करते हैं. हम चलते है उस महान हस्ती की तरफ, जिसकी स्मृति में कल का दिन समर्पित था. देवनाथ उपाध्याय का जन्म नवानगर के निकट मलेजी गांव में हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमए की पढ़ाई की. साथ ही स्वधीनता आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी किए. बलिया में अगस्त क्रांति में बड़े नेता गिरफ्तार हो गए तो उन्होंने मुहिम को जारी रखा. जिसकी एवज में ब्रिटिश हुकमत ने उन्हें 18 महीने तक जेल में रखा.18 महीने तक जेल में तमाम यातनाओं को सहन करने के बाद में छूटे, पर उन्होंने देश के आजाद होने तक अपना अभियान जारी रखा.

शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते थे वे. समाज को जागृत करने का कर्तव्य उन्होंने बखूबी निभाया भी. बेल्थरारोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज इसका उस महान गौरवपूर्ण परम्परा का सबसे बड़ा उदाहरण है. बाद में उन्होंने 90 के दशक में वहां स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक का निर्माण करवाया. उनके प्रयासों से नवानगर में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग अलग अस्पताल बने. वहीं बालिकाओं की शिक्षा के लिए उन्होंने नवरतनपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालिका जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की. समाज निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए वे इस दुनिया से विदा हुए.

आज भी गाहे बेगाहे उनकी व्यक्तित्व एवं कृतियों की चर्चा होती है तो ऐसा लगता है कि वह हमारे आस-पास ही मौजूद हैं. अपने महान कृतित्व के तौर पर.

पुण्यतिथि पर उस महान हस्ती की स्मृतियों को नमन…. आदरपूर्ण श्रद्धांजलि

Related

Tags: उजियार नरही फेफना बलिया बिल्थरारोड बैरिया रतनपुरा सिकंदरपुर सुरही स्वतंत्रता सेनानी

Post navigation

Previous: रसड़ा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष का निधन, कोरोना पॉजिटिव थे
Next: बलियाः 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल पुष्ट संख्या 852+63

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.