Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. दीपावली के मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना के प्रांगड़ मे रंगोली एवं दीप सजावट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने मिट्टी के दीपों में अलग-अलग रंगों से खूबसूरत रंग भरा. अलग-अलग थीम पर बेहद आकर्षक रंगोली बनाई. जूनियर्स वर्ग में वेस्ट मैनजमेंट और विभिन्न डस्टविन का उपयोग एवं सीनियर वर्ग में स्वस्थ पर्यावरण, खुशहाल कल पर आधारित मनमोहक रंगोली ने सबका ध्यान खींचा.
स्कूल के खेल मैदान में सभी बच्चों ने हार्थो में जलते दीप लेकर प्रस्तुति दी. स्कूल के प्रिंसिपल डा. एसके मिश्रा ने रंगोली एवं दीप सजावटी प्रतियोगिता 2026 के मौके पर स्कूल परिवार के साथ सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी।

वहीं, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई खूबसूरत कलाकृतियों, आकर्षक रंगोलियों और हस्तनिर्मित दीयों ने स्कूल परिसर की शोभा बढ़ा दी। विद्यालय के निदेशक और प्रबंधन समिति ने सभी विजेताओं, बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
——————
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
