Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE (Since 2012) – Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV ना अख़बार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलियाः 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल पुष्ट संख्या 852+63
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलियाः 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब कुल पुष्ट संख्या 852+63

कमिश्नर विजय विश्वास पंत बोले, रोजाना पांच सौ से ऊपर हो आरटीपीसीआर टेस्ट, अग्रिम आदेश तक के लिए जिला न्यायालय बंद
News Desk 22 July, 2020 1 minute read

बलिया। बुधवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बलिया जिले में 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. अब कुल पुष्ट केसों की संख्या 852+63 हो गया है. इनमें 326 एक्टिव केस हैं. बुधवार को 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए. अब तक कुल 492 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. कोरोना संक्रमण के चलते कुल नौ लोगों की मृत्यु हुई है.

अग्रिम आदेश तक के लिए जिला न्यायालय बंद 

इसी क्रम में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला अदालत परिसर को अग्रिम आदेश तक बन्द कर दिया गया है. जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद मुख्यालय नगर के मिड़ढी चौराहा एवं लक्ष्मी मार्केट में संक्रमण के कई मामले आने के कारण क्षेत्र ‘कलस्टर कंटेनमेंट जोन’ हो चुका है. इसके 500 मीटर की परिधि में ‘कंटेनमेंट जोन’ तथा उसके उपरांत 250 मीटर तक ‘बफर जोन’ के अंतर्गत आ चुका है. यह दोनों निषिद्ध क्षेत्र जनपद अदालत परिसर से नजदीक है एवं 500 मीटर की दूरी में है. उन्होंने बताया कि जनपद एवं सत्र न्यायालय ‘हॉटस्पॉट कंटेनमेंट’ स्थल के क्षेत्र में है. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश के मुताबिक जिला न्यायालय को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद किया जाता है.

कमिश्नर विजय विश्वास पंत बोले, रोजाना पांच सौ से ऊपर हो आरटीपीसीआर टेस्ट

कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की. उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ-साथ लैब में जांच के लिए भेजे जाने वाला सैंपल भी प्रतिदिन कम से कम 500 से ऊपर लिए जाए. सीएमओ से कहा कि किसी भी आइसोलेशन सेंटर में मरीज को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. अभी भी अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसको ठीक करा लिया जाए.

संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य के बारे में विस्तार से बताया, जिसकी कमिश्नर ने सराहना की. साथ ही इस टीम को और मजबूत बनाने व इसमें तेजी लाने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान जिनमें लक्षण मिले उनकी जांच तत्काल तथा लक्षणविहीन लोगों की सैम्पलिंग पांच से दस दिन में कर ली जाए. आरटीपीसीआर टेस्ट (लैब में जाने वाला सैम्पल) भी कम नहीं होना चाहिए. शहर में अस्थाई बूथ बनाकर सैम्पलिंग कराई जाए और उस बूथ का सोशल मीडिया व अखबार के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए. ज्यादा से ज्यादा लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाए. बताया गया कि फिलहाल शहर में तीन ऐसे बूथ बनाकर सैम्पलिंग किया जा रहा है.

मंडलायुक्त ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में भी भ्रमण कर यह देखा जाए कि निर्धारित प्रोटोकाल का पालन हो रहा है या नहीं. अगर कहीं उल्लंघन हो रहा है तो स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करे. बैठक में उन्होंने होम आइसोलेशन, मरीजों को भर्ती करने तथा डिस्चार्ज करने की गाइडलाइन के बारे में पूछताछ की. साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किया. कहा, होम आइसोलेशन की पूरी शर्तों का भी प्रचार-प्रसार कराया जाए. बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने डोर-टू-डोर सर्वे की कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी. डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी देवेन्द्रनाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीआरओ प्रवरशील बरनवाल, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आज़मगढ़ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

होम क्वारंटाइन मरीजों से रोज हो जाए बात

कमिश्नर ने कहा कि होम क्वारंटाइन की व्यवस्था को गाइडलाइन के हिसाब से सुनिश्चित कराया जाए. ऐसे मरीजों से प्रत्येक दिन एक बार जरूर बात कर लिया जाए. आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए भी एक टीम बना दें. उन्होंने कहा, होम क्वारंटाइन की व्यवस्था में निगरानी समिति का रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा. इसलिए हर निगरानी समिति को उनकी जिम्मेदारी एक बार फिर से बता दी जाए. जिलाधिकारी ने शहर की हर समिति को अवगत करा दिया गया है.

मेडिकल स्टाफ की करते रहें हौसलाआफजाई

कमिश्नर ने कहा कि इस लम्बी लड़ाई में अपना योगदान देने वाले मेडिकल स्टाफ का हौसला बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि समय-समय पर अपने स्टाफ से बात करते रहें. बेहतर कार्य करने वाले की हौसलाआफजाई हमेशा करते रहें. एक कर्मचारी के लिए उसके अधिकारी द्वारा की गई सराहना ही उसके लिए कीमती उपहार होता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त रुख भी अख्तियार करें.

मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर सख्ती बरते पुलिस

मंडलायुक्त ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में प्रोटोकॉल का बकायदा अनुपालन हो. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि घर से बाहर निकलने वाला हर व्यक्ति मास्क लगाकर निकले. इसके लिए अगर सख्ती बरतने की जरूरत है तो बरतें. मास्क का प्रयोग नहीं करने या सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर कार्रवाई करने में पुलिस तनिक भी संकोच ना करे.

बीते कल की समीक्षा और अगले कल की प्लानिंग रोज करें

मंडलायुक्त ने जोर देकर कहा कि हर रोज प्रमुख अधिकारियों की एक बैठक हो, जिसमें बीते कल में क्या हुआ, इसकी समीक्षा की जाए. साथ ही आने वाले कल (अगले दिन) को क्या करना है इसकी प्लानिंग कर ली जाए. इससे यह फायदा होगा कि अगर किसी क्षेत्र में प्रगति धीमी है तो चर्चा के बाद उसमें सुधार होगा और आने वाले कल में बेहतर कार्य होगा.

नोडल अधिकारी ने बताई कुछ और सुधार की जरूरत

शासन की ओर से आए नोडल अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि पहले से काफी सुधार हुआ है, लेकिन सफाई में अभी भी सुधार की जरूरत है. उन्होंने भी टेस्ट को बढ़ाए जाने पर जोर दिया. कहा कि शहर में बिना मास्क के चलने का चलन और सोशल डिस्टेंस की कमी पर पुलिस विभाग को नजर रखने का निर्देश दिया. सलाह दी कि जुर्माना वसूलने के साथ उनको मास्क भी दिया जाए तो और बेहतर होगा.

सैंपलिंग बूथ का लिया जायजा, लोगों से की अपील

कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने टाउन हॉल व जापलिनगंज में बने सैम्पलिंग बूथ का जायजा लिया. दोनों बूथ पर उन्होंने सैंपल लेने वाली टीम से जरूरी जानकारी ली. बताया गया कि फिलहाल एंटीजन टेस्ट से जांच हो रही है. इस पर कमिश्नर ने कहा, लैब में टेस्ट के लिए भेजे जाने वाला सैम्पल भी अधिक से अधिक लोगों का लिया जाए. उन्होंने वहां मौजूद आसपास के लोगों से भी अपील किया कि अगर किसी में थोड़ा भी लक्षण मिलता है तो अनिवार्य रूप से जांच करा लें. कोई छुपाए नहीं, किसी प्रकार का मन में डर ना रखे. अब पॉजिटिव मिलने पर अगर लक्षण नहीं होगा तो होम आइसोलेशन में भी रह सकते हैं. इसलिए जांच के लिए आगे आएं और कोरोना की चेन तोड़ने में सहयोग करें.

इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने विकास भवन में संचालित ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’ का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां काम कर रही अलग-अलग टीम के प्रभारी अधिकारियों से बातचीत की. उनके कार्य से संबंधित जानकारी ली और जरूरी सुझाव भी दिए. इसके अलावा उन्होंने कलेक्ट्रेट में संचालित कंट्रोल रूम को देखा और वहां तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Post navigation

Previous: ‘बलिया में क्रांति और दमन’ अपने आप में स्मृति ग्रन्थ है 1942 की क्रांति का
Next: दो दिन घटाव के बाद सरयू में फिर उफान, इलाकाई किसानों में खौफ

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.