Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सीडीओ ने दी थी न्याय पंचायत वार जिम्मेदारी, गांवों में मचा है हड़कम्प
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सीडीओ ने दी थी न्याय पंचायत वार जिम्मेदारी, गांवों में मचा है हड़कम्प

सीडीओ ने दी थी न्याय पंचायत वार जिम्मेदारी, गांवों में मचा है हड़कम्प, 50 फीसदी से अधिक अपात्र मिलने की सम्भावना, तय होगी सचिव की जवाबदेही
News Desk 10 September, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे जिले में पंजीकृत 1.38 लाख परिवार का दोबारा सत्यापन का कार्य जारी है. मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने इसके लिए गुरूवार को एक अभियान चलाया, जिसके तहत जिले के सभी 163 न्याय पंचायतों में री-वेरिफिकेशन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को उतार दिया गया. ये अधिकारी जिन ग्राम पंचातयों में पहुंचे, वहां हड़कम्प की स्थिति बनी रही.

माना जा रहा है कि इस सत्यापन के दौरान करीब 50 से 60 फीसदी अपात्र मिले, जिनका रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है. सीडीओ जैन ने स्पष्ट कहा, चूंकि पंजीकरण पंचायत सचिव को मिले यूजर आइडी पासवर्ड के जरिए आवास प्लस ऐप पर किया गया है, लिहाजा उनकी जवाबदेही अवश्य तय की जाएगी. बता दें कि सीडीओ जैन का पूरा जोर पात्रों को ही आवास योजना का लाभ देने पर है. उनकी स्पष्ट मंशा है कि किसी अपात्र को किसी हालत में आवास नहीं मिले. इसके लिए उन्होंने सभी न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों को दोबारा सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी.

इस क्रॉस वेरिफिकेशन के कार्य में जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी थे. ये सभी अधिकारी एक साथ गुरूवार को फील्ड में उतरे और रैण्डम तरीके से सत्यापन किया.

दुबहड़ ब्लॉक में सीडीओ तो गड़वार में पीडी की थी नजर

ग्राम पंचायतों में शुरू हुए इस री-वेरिफिकेशन कार्य पर नजर रखने के लिए सीडीओ विपिन जैन स्वयं विकास खंड दुबहड़ में थे. वहीं से ग्राम पंचातयों में हो रहे सत्यापन कार्य के बारे में लगातार जानकारी लेते रहे. इसी तरह परियोनजा निदेशक डीएन दूबे गड़वार ब्लॉक तथा डीडीओ चिलकहर में थे. प्रधानमंत्री आवास के इस तरह हो रहे सत्यापन से पंचायत सचिवों की नींद उड़ी हुई है.

सत्यापन के होंगे तीन चरण – सीडीओ

विपिन कुमार जैन ने कहा कि इस दोबारा सत्यापन के तीन चरण होंगे. पहला, जिला या तहसील या ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सत्यापन करेंगे. दूसरा, अगर कोई अपात्र मिलता है तो उसकी रिपोर्ट देंगे और तीसरा, अपात्र का रजिस्ट्रेशन करने वाले जिम्मेदार की जवाबदेही तय होगी. साफ किया है कि दोष के हिसाब से दण्ड का भी प्राविधान होगा.

पात्रों का हो चयन तो हर गरीब के पास होगा पक्का छत

सीडीओ विपिन कुमार जैन का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को लाभ देकर हर गरीब को पक्का छत उपलब्ध कराने पर है. ग्रामीण की तरह शहरी क्षेत्र के हर पात्र को लाभ मिले, इसके लिए उन्होंने सभी नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों की एक बैठक ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपात्र का नाम चयन भी हुआ तो ठीक नहीं. ऐसी शिकायत मिली जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से अगर पात्रों का चयन हो तो हर गरीब के पास पक्का छत हो जाएगा. बस इसके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है.

सफाई व कूड़ा निस्तारण पर जोर

सीडीओ जैन ने कहा कि नगर क्षेत्रों में नाला सफाई व कूड़ा निस्तारण पर विशेष जोर रहे. अगर कहीं जमीन आदि की उपलब्धता नहीं है तो इसकी रिपोर्ट दें. बलिया शहर क्षेत्र में सफाई के बाबत कहा कि बड़े नालों का सफाई पहले से कुछ ठीक है, पर अभी भी सुधार की जरूरत है. बैठक में डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम रसड़ा मोतीलाल यादव व सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ थे.

Related

Tags: आवास योजना गड़वार दुबहड़ प्रधानमंत्री बलिया सत्यापन सफाई सीडीओ

Post navigation

Previous: सेवा सप्ताह में भाजयुमो के कार्यकर्ता प्लाज्मा डोनेट करेंगे
Next: व्रती माताओं को चांदी की जिउतिया और फल भेंट किया

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.