Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राहत की बात, पांच और कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज होकर घर लौटे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

राहत की बात, पांच और कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज होकर घर लौटे

रसड़ा के खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को अठिलापुरा गांव में प्रवासी मजदूरों को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दिए जाने से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा. चेताया की तत्काल सरकारी व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
News Desk 25 June, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
RASRA_LABOUR

बलिया से संतोष सिंह

गुरुवार को बलिया जिले में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला. वहीं 5 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां कुल पुष्ट केस 99 है, जिसमें 66 स्वस्थ्य हो गए हैं. अब यहां सिर्फ 33 केस ही एक्टिव हैं. बुधवार की रात 10 बजे तक 197 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें एक तीन साल की बालिका भी शामिल है. जनपद में अब तक हुए 4298 सैंपल में 520 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है.

दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटने वालों का सिलसिला अब थम चुका है, इसलिए अधिक संख्या में क्वारंटाइन सेंटर की जरूरत नहीं समझी जा रही. इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि अब भी हर जिले में कम से कम एक क्वारंटाइन सेंटर और कम्युनिटी किचन चलते रहना चाहिए. उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया है.

कोरोना संक्रमण और अनलॉक के हालात की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम-11 के साथ बैठक में की. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करना है. अधिक से अधिक नमूनों की जांच के लिए यह जरूरी है कि सभी टेस्टिंग लैब अपनी पूरी क्षमता से चलती रहें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक लाख से अधिक मेडिकल स्क्रीनिंग टीम कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है.

इसी क्रम में बड़ी संख्या में लौटे अप्रवासी कामगार व श्रमिकों की स्किल टेस्टिंग के बाद यूपी में अब उनको रोजगार देने की तैयारी है. पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख लोगों को रोजगार देने की शुरुआत करेंगे. इसको अंजाम तक लाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-11 के साथ बैठक में इसकी तैयारी को परखा.

सहायता न मिलने पर बहरवासु कामगारों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

उधर, रसड़ा के खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को अठिलापुरा गांव में प्रवासी मजदूरों को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दिए जाने से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा. चेताया की तत्काल सरकारी व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रवासी मजदूर गांव से नारेबाजी करते हुऐ ब्लाक मुख्यालय आ धमके और खण्डविकास अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शन कारी मजूदरों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए धन, आनाज आदि प्रदान किया जा रहा है. इसके लिए वे ग्राम प्रधान व लेखपाल को सभी कागजात भी सौंप दिए थे. इसके बावजूद ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा सूची में नाम दर्ज नहीं किया गया है. पूछने पर प्रधान और लेखपाल द्वारा धमकी दी जा रही है कि आप लोग खंड विकास अधिकारी या डीएम साहब के पास जाएं. धरना-प्रदर्शन में प्रदीप सिंह, शिवकुमार, सुनील प्रजापति, अनूज, गोविंद प्रजापति, सीमा देवी, अनिल प्रजापति आदि उपस्थित रहे.

Related

Tags: कोरोना वायरस बलिया मजदूर रसड़ा

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर – ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए वन दरोगा की मौत
Next: विधायक के इशारे पर थानाध्यक्ष ने मेरे खिलाफ दर्ज किया फर्जी मुकदमा – मंटन

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.