
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. क्षेत्र में एक बहुत ही शर्मनाक घटना को अंजाम देने का आरोप एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लगा है। बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी फैजुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को 65(2) बीएनएस व 5एफ/5एल/5एम/6 पाक्सो एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया।
एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गलत काम करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने घर आकर बताया कि प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी चॉकलेट देने के बहाने स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया। बालिका का कहना है कि यह घटना कई बार हो चुकी है। उसने यह भी बताया कि स्कूल की एक अन्य छात्रा के साथ भी प्रधानाध्यापक ने ऐसा ही कृत्य किया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बालिका की मां को जब यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित किया। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना सिकन्दरपुर में आवेदिका ने तहरीर दी कि प्रधानाध्यापक द्वारा 28 अप्रैल को गलत काम किया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

