
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
सिकंदरपुर,बलिया. एक सनसनीखेज प्रकरण में एक युवती के पति ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसकी पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है जिससे उसे सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है.
जनपद मऊ निवासी पति ने सिकंदरपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्र की एक युवती से हुई। आरोप है कि शादी से पहले युवती और उसके गांव के ही अजीत यादव के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों विवाह करना चाहते थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया जाता है कि करीब दो माह पूर्व युवती ने भी सिकन्दरपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर थाने में पंचायत भी हुई थी। हालांकि तब अजीत यादव ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप यह भी है कि उसकी हरकतों के चलते युवती की एक शादी पहले भी टूट चुकी है।
पीड़ित पति का आरोप है कि अजीत यादव ने पहले ही उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे, जिन्हें अब सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। आरोपित द्वारा उक्त सामग्री पीड़ित को भेजकर मानसिक दबाव बनाने और नवविवाहिता की सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

