रेवती, बलिया. स्थानीय शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय त्रिकालपुर में भारतीय मानक ब्यूरो के पूर्व उप महानिदेशक डा.राज किशोर सिंह द्वारा अपनी पत्नी की स्मृति में बनाए गए स्व.चन्द्रावती सिंह स्मृति भवन स्मार्ट क्लास भवन का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने किया.

