बलिया. महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सैकड़ों लोगों वेदमूर्ति, युग ऋषि तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के शिष्य बन गायत्री मंत्र की दीक्षा लीं.
बलिया. महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सैकड़ों लोगों वेदमूर्ति, युग ऋषि तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के शिष्य बन गायत्री मंत्र की दीक्षा लीं.
बांसडीह. बांसडीह स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है.मंगलवार के दिन साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों का सुबह से ही जुटना शुरू हो गया लेकिन दोपहर तक साधन सहकारी समिति का ताला नहीं खुला. जिससे किसान नाराज़ देखें गये.
बलिया. महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर मंगलवार की शाम शहर के 25 वार्डों व 17 ब्लाकों के गायत्री परिजनों के साथ ही सीटी मजिस्ट्रेट डा. सुरेश कुमार ने व्यास पीठ पर स्थित मां गायत्री के चित्र पंचोपचार पूजन करने के बाद दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ किया.
बलिया. सिकन्दरपुर क्षेत्र के डूहा-बिहरा ग्राम के निवासी शैलेश यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय लोक प्रशासन विषय में कृषि आधारित उद्योग का उत्तर प्रदेश राज्य के विकास में योगदान (उ०प्रदेश- गाजियाबाद, कानपुर नगर, झांसी,गाजीपुर के संदर्श में) फैजाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ मनोज दीक्षित के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक शोध कार्य पूर्ण किया.
सिकन्दरपुर,बलिया. थाना क्षेत्र के खरीद व दरौली घाटों के मध्य सरयु नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल के पायल ब्रिज के निर्माण के दौरान क्रेन के झूले से नदी में गिरे मो.आज़म के शव का काफी तलाश के बावजूद चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया जिससे मौके पर मौजूद उस के चचेरे भाई सहित कार्यरत अन्य कर्मचारी मायूस है.
नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
सहतवार, बलिया. चैन राम बाबा के पोखर में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकाला. पुलिस शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
बलिया के तापमान में अत्यधिक गिरावट बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आदेशित किया है कि वर्तमान में बढ़ते हुए शीत लहर के कारण तापमान में अत्यधिक गिरावट होती जा रही है. आपदा प्रबन्धन अधिनियम …
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 9 जनवरी को होने वाले चतुर्थ दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का आगमन होने जा रहा है.
जिले में 5 से 13 जनवरी के बीच कई विकास खंडों पर रोजगार मेला और काउंसलिंग कैंप आयोजित किये जा रहे हैं. रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक की उम्र के दसवीं पास युवक और सेना के रिटायर्ड जवान भी हिस्सा ले सकते हैं.
बैरिया और आस पास के इलाकों में यूरिया की किल्लत किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है वहीं किसानों को फसल पर मौसम की मार का डर भी अलग से सताने लगा है.
रेवती थाने में सोमवार के दिन होमगार्ड के सेवानिवृत्त जवान राम प्रवेश पाण्डेय एवं दूधनाथ राम को साथी जवानों सहित पुलिस स्टाफ द्वारा फूल माला पहनाते हुए अंगवस्त्रम आदि से ससम्मान विदाई दिया गया.
रसड़ा के कटहूरा पुलिया के समीप पुलिस ने रविवार की सांय कट्टा एवम जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को धर दबोचा.
खरीद-दरौली के मध्य सरयू नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल के पायल ब्रिज से सरयू नदी में गिरे 22 वर्षीय मजदूर मोहम्मद आजम का 36 घंटे बाद भी पता नही चल पाया है.
हरदिया गांव निवासी संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय सिंह बाइक द्वारा बलिया के तरफ से आ रहे थे. वह जैसे ही बिछीबोझ के समीप पहुंचे की साइकिल से उनकी टक्कर हो गई, जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए.
परिवार के लोग गोलू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
आचार्य सर्वेश कुमार शर्मा ने यज्ञ की महिमा को बताते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध करने का एक मात्र उपाय यज्ञ ही है.
शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा को इस वर्ष बोर्ड का सेंटर ना बनाए जाने के कारण क्षेत्रीय अभिभावकों में काफी आक्रोश है.