Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • देश दुनिया
  • केंद्र सरकार के अमृत काल बजट को प्रदेश के मंत्री ने सराहा
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • राजनीति

केंद्र सरकार के अमृत काल बजट को प्रदेश के मंत्री ने सराहा

बलिया. प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने अमृत काल बजट संगोष्ठी के अवसर पर सरकार द्वारा पारित बजट की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट नए भारत के लिए ऐतिहासिक बजट है.
Assignment Desk 9 February, 2023

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Budget_01

समावेशी विकास का बजट दयालु मिश्र
बलिया. प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने अमृत काल बजट संगोष्ठी के अवसर पर सरकार द्वारा पारित बजट की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट नए भारत के लिए ऐतिहासिक बजट है. अपना देश कृषि प्रधान देश है जिसको देखते हुए कृषि के क्षेत्र मे ऋण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है. देश मे आदिवासी समाज भी बड़ी संख्या में है जिनमें 12 जातियों को जो विशेष दर्जा मिलना चाहिए था जो अब तक नहीं मिला था उसके लिए सरकार काम कर रही है, आदिवासी समाज के लोगों के लिए न पानी की व्यवस्था थी न मकान की,न शिक्षा की व्यवस्था थी इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.इनके लिए भी 15 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.
जेलों में ऐसे लोग भी हैं,जिनका आगे पीछे कोई नहीं है जिनकी मदद करने वाले नहीं है उनके लिए वकील के व्यवस्था का बजट में प्रावधान है. अगर वो निर्दोष है तो सरकार की मदद से वकील लगाकर बाहर आकर मुख्य धारा में जुड़ सकते है और अन्य नागरिकों की तरह देश के विकास में योगदान दे सकते है.

तकनीकी के क्षेत्र में आज 5 जी में भारत लीड कर रहा है. भारत ने जो तकनीकी विकास किया है, वह सबके सामने है. तकनीकी का उपयोग करना चाहिए. बजट में विश्वकर्मा एक नया प्रयोग है. हाथ से काम करने वालो को विश्व कर्मा के दायरे में लाकर सरकार संसाधन उपलब्ध करा रही हैं. कुछ लोग सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करते हैं. हम 21 वी सदी का सपना पूरा कर रहे हैं. भारत योग के क्षेत्र में विश्व गुरु हैं,आयुर्वेद में विश्व गुरु हैं. आयुर्विज्ञान में हमने कोरोना काल में वैश्विक महामारी को मात दी है.

एलोपैथ में वैक्सीन विकसित कर अपने देश के साथ साथ मित्र देशों को भी महामारी से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह देश के लिए गर्व का विषय है. भारत विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए यह समावेशी विकास का बजट है.मोटे अनाज को दुनिया में सबसे अधिक मतों मान्यता मिली है. बुजुर्ग माताओं के कर में छूट,युवाओं के लिए कौशल विकास,गरीबों के लिए आवास के 66 प्रतिशत वृद्धि हुई.आदिवासी लोगों के शिक्षा के लिए 740 एकलव्य विद्यालय की स्थापना पूरे देश में 50 नये एयरपोर्ट,स्वास्थ्य के क्षेत्र में 157 मेडिकल कॉलेज नये स्वीकृत किया गया. 20 लाख करोड़ के श्रृण की व्यवस्था किसानों के लिए 2040000 करोड का रेल बजट. यह बजट भारत की ऐतिहासिक बजट है.19700 करोड ऊर्जा के क्षेत्र में यह सरकार गरीबों की सरकार है. किसानों की सरकार युवाओं की सरकार है.

आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनेगा. जिस ब्रिटेन का हमारा देश 200 साल तक गुलाम रहा. उसको आर्थिक क्षेत्र मे भारत ने पीछे छोड़ दिया और आज ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भारत का एक बेटा है. यूक्रेन और रुस युद्ध मे दोनों देशों के नेताओ ने भारत के मध्यस्ता को स्वीकार किया.यह नए भारत की शक्ति का उदाहरण है.
प्रधानमंत्री आवास पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि आवास पर भी इस सरकार ने बजट में बहुत बड़ा हिस्सा दिया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना , फसल बीमा योजना शामिल हैं. हम 20 लाख करोड़ कृषि को देंगे तो यही के किसानों को सोसायटी के जरिए मिलेगा. किसान सम्मान निधि और फसल बीमा का पैसा सीधे खाते में जाता है.
30 से ज्यादा स्टेशनों का चुनाव किया गया है जिसमें प्रति स्टेशन ₹15 करोड़ खर्च कर उसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. स्टेशनों में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ साथ स्टेशनों का आधुनिकरण भी किया जाएगा.इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बबन सिंह रघुवंशी,सुनीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह , विजय बहादुर सिंह, रंजीत सिंह, संजय मिश्रा,अमिताभ उपाध्याय, भूपेंद्र पांडे, संजीव डंपू, भगवान पाठक, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अशोक यादव, सत्यवीर सिंह, अरुण सिंह बंटू,संतोष सिंह,कृष्णा पांडे,नकुल चौबे, सोनी तिवारी, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जावेद कमर खान, संतोष पांडे, नीतू पांडे, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश उपाध्याय, शशि चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे.
पंकज कुमार सिंह उर्फ जुगनू की रिपोर्ट

About the Author

Assignment Desk

Administrator

View All Posts

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच, 15 तक दे सकते हैं साक्ष्य/बयान
Next: पदक विजेता उ.प्र. टीम के मैनेजर नीरज सम्मानित

ये भी पढ़ें

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved.