Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म रिलीज हुई है जिसे वो घर बैठे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। भोजपुरी फिल्म ‘घर का बंटवारा’ का डिजिटल प्रीमियर ‘एडवाइज भोजपुरी सिनेमा’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया गया है। दर्शक घर बैठे फ्री में इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.
निर्माता संजय पांडेय और निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव की यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ सुजान सिंह, कहना सिंह, साहिल खान, रोहित सिंह मथरू, सारधा नाभि, कंचन मिश्रा, सुबोध सेठ, काजल निषाद और चाहत भी अहम किरदारों में हैं.
‘घर का बंटवारा’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें रिश्तों की अहमियत और परिवार से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को पेश किया गया है। फिल्म की कहानी अपनेपन का एहसास कराती है।
‘घर का बंटवारा’ के डिजिटल प्रीमियर को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में खासी उत्सुकता थी और रिलीज के 10 घंटे के भीतर ही यूट्यूब पर इस फिल्म को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल गए थे.
फिल्म की कहानी प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी साजन मिश्रा ने संभाली है। फिल्म में परिवार और रिश्तों से जुड़ी कहानी के माध्यम से दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

निर्माता संजय पांडेय ने कहा कि भोजपुरी दर्शकों तक अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के जरिए दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार व रिश्तों से जुड़ी इसकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचेगी।
‘घर का बंटवारा’ फिल्म के अलावा एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस महीने तीन और भोजपुरी फिल्मों का डिजिटल प्रीमियर होगा। इनमें निर्देशक मंजुल ठाकुर की ‘पतोहिया हंटर वाली’ शामिल है, जो दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाती एक बहू की कहानी है। फिल्म में काजल राघवानी, प्रशांत सिंह और कंचन मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे। वहीं, रविंद्र सिंह निर्मित और रितेश ठाकुर निर्देशित ‘मोटकी दुल्हनिया 3’ में नेहा श्री और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म प्यार, भावनाओं और इंसान की आंतरिक सुंदरता के महत्व को सामने लाती है। इसके अलावा संजय पांडेय और देवेंद्र बंसल निर्मित एक्शन ड्रामा ‘नारी’ का भी डिजिटल प्रीमियर होगा। संजना पांडेय और गौरव झा अभिनीत यह फिल्म महिलाओं की ताकत, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के उनके साहस को केंद्र में रखती है। इन तीनों फिल्मों के जरिए दर्शकों को सामाजिक संदेश, पारिवारिक भावनाओं और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
