उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ मिलाकर करेगा काम, नई कार्यकारिणी की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं. इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था. उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं. संघर्ष कभी हारता नही है, देर सबेर सफलता अवश्य मिलती हैं. उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर अवश्य मिलेगी. संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं.

ददरी मेला में कृषि प्रदर्शनी और किसान गोष्ठी के माध्यम से दी तकनीक की जानकारी

बलिया. रविवार को कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी के चौथे दिन का आयोजन पारंपरिक ददरी मेला बलिया में किया गया , जिसमें चौथे एवं अंतिम दिन कार्यक्रम …

बंद पड़े शौचालयों को खोलने और कांशीराम आवास पर खराब पड़े हैंडपम्पों व स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला

भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा तथा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर पचायत में वर्तमान समय मे मच्छरों के प्रकोप से तथा इसको रोकने के लिये अब तक फॉगिंग न कराये जाने के कारण आम जनता परेशान है तथा डेंगू के बढ़ते खतरे से आम जनता भयभीत है इसके अलावा काशीराम आवास पर महीनो से हैंडपम्प तथा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है लेकिन अब तक इसको बनवाया नहीं गया.

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने लिया बड़ा फैसला, आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा

छात्र संघ चुनाव के लिए तिथि की घोषणा की मांग को लेकर छात्र नेता बीते शुक्रवार से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं. जिस क्रम में आज रविवार को छात्रों ने यह घोषणा की कि अगर इस बीच में छात्र संघ चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं की जाती तो बाध्य होकर हम छात्रगण द्वारा मंगलवार से क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा.

ट्रैक्टर के रोटर में फस कर युवक की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के झंगही निवासी 30 वर्षीय पिंटू की खेत की जुताई कराते हुए ट्रैक्टर के रोटर में फंसकर बुरी तरीके से घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. लेकिन  वाराणसी पहुंचने से पहले ही पिंटू की मौत हो गई।.

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शिव जी राजभर 28 वर्ष पुत्र शंभू राजभर जो कि उभांव थाना क्षेत्र के आठवां (तृतीपार) गांव निवासी है. वह रविवार की सुबह अपने बाइक से पत्नी और दो बच्चों को लेकर अपने ससुराल रतसर थाना क्षेत्र के डोभवा सराय बाइक से छोड़ने गया हुआ था. वापस शाम देर को लौटते समय हल्दी रामपुर के समीप किसी अज्ञात चार पहिया वाहन पीछे से धक्का मार दिया जिससे वह बाइक से उछल कर कुछ दूर सड़क पर ही जागीरा काफी देर तक सड़क पर जख्मी हालत में पढ़ा रहा.

Bansdih police arrested 9 warrantees

स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएचओ के बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना बैरिया के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजीव कुमार व उनके हमराहियों ने तहसील के समीप से छोटू यादव पुत्र स्व0 बीरेंद्र यादव निवासी चम्पासती बैरिया को गिरफ्तार कर जमा तलाशी में उसके पास से 3.30ग्राम अवैध स्मैक व कट्टा कारतूस बरामद किया है.

बिहार से लूटी गई ट्रक को यूपी के बैरिया पुलिस ने पकड़ा, ट्रक बिहार पुलिस को सुपुर्द

बैरिया, बलिया. बिहार राज्य के गया जनपद अंतर्गत आमस से परचून का सामान लदी ट्रक को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास से बरामद कर लिया है। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार …

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में समाज कार्य विभाग द्वारा व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरे दिन जिले की कमजोर वर्ग की महिलाओं का सशक्तिकरण हेतु मऊर , सिंधोरा उत्पादन पर करनई, अपायल, भीखपुर, सलेमपुर और जीरा बस्ती की 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया.

जिलाधिकारी ने रसड़ा तहसील में की जनसुनवाई, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर जनसुनवाई करने और फैसला देने का दिया निर्देश

जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उसे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए. इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश यादव, सीओ व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर में एक्सरे मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान

बांसडीह, बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर में विगत कई महीनों से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।   बताते …

द होराइजन स्कूल में मनायी गयी डा. केदारनाथ सिंह जी की जयंती

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की डा. केदारनाथ बहुत ही सरल स्वाभाव और व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमारे बलिया जिले के चकिया के रहने वाले थे। उनकी रचनाओं में खासकर रचना रही…
“विजली की तरह कभी मत गिरना
और कभी गिर भी पड़ो तो दूब की तरह उठ पड़ने को हमेशा तैयार रहना।”

टीएस बंधे से असंतुलित हो पलटी हार्वेस्टर, चालक की मौत, सहचालक गम्भीर

मौके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकलवाया और सीएचसी सिकन्दरपुर ले गए. जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

सांकेतिक चित्र

बस्ती गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पप्पू की शादी खानपुर डुमरिया निवासी सीकू से हुई थी. इनकी एक दो साल की लड़की है. शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की जानकारी होते ही मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंच गये. जहाँ कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंच गये.

मछली व्यापार के लिए भी मंडी में चिह्नित करें जगह- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने तिखमपुर मंडी में आवक की स्थिति के बारे में जानकारी ली और दुकानदारों से बातचीत की. दुकानदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें हर तरह की सुविधाएं प्रशासन की तरफ से मिल रही है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है.

road accident Symbolic

अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई घायल

सूचना के अनुसार बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बलिया की तरफ से सवारी लेकर आ रही ई रिक्शा व ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए तथा टेंपो में जोरदार धक्का लगा.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मशरुम उत्पादन के प्रशिक्षक हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मशरुम उत्पादन के माध्यम से महिलायें आर्थिक रुप से सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि पौष्टिकता से भरपूर सब्जी के रूप में मशरूम का तेजी से विकास हो रहा है. बाजार के अनरूप मांग को देखते हुए मशरूम की खेती पर भी बहुत अधिक जोर देने की आवश्यकता है. अतः मशरुम की खेती कम भूमि में तथा कम खर्चे में और कम समय अधिक उत्पादन के साथ मुनाफा देने वाली फसल बनते जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ी है.

एचडीएफसी बैंक व रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी डॉ जयंत कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

अमन राज ने जेआरएफ की परीक्षा में आल इण्डिया रैंक में 39 वां स्थान पाकर जिले का नाम किया रौशन

अमन दिल्ली में रहकर आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं. अमन के पिता अरविंद श्रीवास्तव एसलेएस आई टी आई बांसडीह के प्रबंधक है.

अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानों को जल्द से जल्द हटाया जाए- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने व्यापार बंधुओं की भी बैठक ली. बैठक में उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी. उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि दुकानदारों के लिए वेंडर स्ट्रीट बनाई जाए। साथी जिन स्थानों पर अतिक्रमण करके दुकानें लगाई जा रही हैं उसे हटाने का काम जल्द से जल्द किया जाए. उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर ही दुकानें लगाने दी जाए. जिससे कि जाम की समस्या ना हो.