Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव में बृहस्पतिवार की देर रात ननिहाल में रह रहे 26 वर्षीय युवक पर अज्ञात दो हमलावरों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद शुक्रवार की भोर में उसे छुट्टी दे दी गई।
बांसडीह थाना क्षेत्र के पुरास गांव निवासी संतोष पांडेय के पुत्र आशुतोष पांडेय उर्फ बीतन पांडेय काफी समय से अपने ननिहाल बिगहीं में रह रहे हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात वह गांव में दुर्गा पूजा पंडाल गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वहां से घर लौटते समय घर के समीप ही पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया।
हमले में वह घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो दोनों हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस और दो सिपाही सीएचसी सोनवानी पहुंचे। कुछ देर बाद चौकी प्रभारी सत्येंद्र चौधरी भी पीड़ित के घर पहुंचे और उससे बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
