सहतवार ( बलिया). सिटी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ शक्ति अंजू देवी की नवी पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों का विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एनसीसी के 93 वी बटालियन के कर्नल हनुराव थे.
उपस्थित महानुभावों ने सर्वप्रथम अंजू देवी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया. उसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं ने श्रद्धांजलि गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया. उक्त अवसर पर विद्यालय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया था जिसमें कक्षा 3 से लेकर 11वीं तक के छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत की. छात्राओं ने अपनी सृजनशीलता एवं कृतियों को प्रदर्शित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसका मुख्य अतिथि ने भूरी भूरी प्रशंसा किया.
इस अवसर पर शंभू नाथ सिंह नीरज से गुड्डू पुष्कर सिंह सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद पांडे एवं संचालन विद्यालय की हिंदी के प्रवक्ता काजल सिंह ने किया.अन्त में कार्यक्रम के प्रबन्ध निदेशक राजीव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उनकी उज्वल भविष्य की कामना की.
सहतवार से श्रीकांत चौबे की रिपोर्ट
मातृशक्ति अंजू की नवी पुण्यतिथि पर बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

