Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 11 February, 2023 1 minute read
DM_Ballia_01

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • रोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी को
    बलिया.राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में 13 फरवरी दिन सोमवार को प्रातः 10.00 बजे से उ०प्र० शासन के मंशानुरूप प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप मेला / रोजगार मेला का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद स्थित सरकारी अधिष्ठान तथा गोवा की प्रतिष्ठित कंपनियों Glenmak Pharmaceutica company Goa, GKB Hi-Tech Lenses Company, Goa प्रतिभाग करेंगे. आई०टी०आई० / (10th, 12th, Graduates ) उत्तीर्ण अभ्यार्थी जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है. कम्पनी द्वारा प्रतिमाह अप्रेन्टिस हेतु रू0 12000.00-13000.00 + ओवर टाइम एवं रोजगार हेतु रू0 11500.00- 12500.00 (in hand) + PF + ESIC + फ्री रहना देय है . यह जानकारी नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0-बलिया द्वारा दी गयी है.
  • पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी सम्मानित
    नरहीं, बलिया. कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रांगण में जनेश्वर मिश्र प्रतिभा सम्मान परीक्षा 22 जनवरी जनेश्वर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी जिसमें बीस विद्यालयों के एक हजार से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया था. पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को विद्यालय के प्रांगण में किया गया.
    पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता डॉ राजीव राय रहें. विशिष्ट अतिथि जनेश्वर मिश्र के अनुज पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र एवं लोकतंत्र सेनानी संरक्षक द्विजेंद्र मिश्र रहे. कक्षा 9 से 12 तक के ग्रुप ए में शिवम गुप्ता को लैपटॉप द्वितीय स्थान रहें. अमित कुमार को साइकिल गोलू कुमार को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार दिया गया. ग्रुप बी में नीरज कुमार को साइकिल राजू गुप्ता को साइकिल अखिलेश यादव को ट्राफी और नगद पुरस्कार दिया गया. ग्रुप सी में जाह्नवी उपाध्याय द्वितीय दीपक यादव तृतीय अवंतिका सिंह को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा प्रत्येक ग्रुप में दस दस सांत्वना पुरस्कार के रुप में दिवाल घड़ी दिया गया.


    पुरस्कार वितरण के दौरान राजीव राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर परिश्रम करने के गुर सिखाए जो छात्र इस परीक्षा में असफल रहे. उन्हें अपना आत्म अवलोकन कर तैयारी करने का सुझाव दिया. विशिष्ट अतिथि द्विजेंद्र मिश्र जनेश्वर मिश्र के सम्मान में सफल परीक्षा आयोजक को शुभकामनाएं दी. तारकेश्वर मिश्र ने सभी छात्रों को जुनून के साथ पढ़ाई करने का सीख दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय एवं संचालन अभिषेक सिंह इस मौके पर अभिमन्यु राय,अमर तिवारी, जीतेन्द्र नाथ राय, कृष्णा नंद सिंह, अजित राय, प्रेमप्रकाश राय श्रीभगवान यादव आदि लोग सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया.
    नरही से विशंभर प्रसाद की रिपोर्ट

  • राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन 1638 वादों का हुआ निस्तारण

बलिया.उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया, जिसका अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया नरेन्द्र पाल राणा द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकगण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें.
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये वादों का विवरण इस प्रकार हैः-

फौजदारी एवं सिविल मामलों के निस्तारण का विवरण
1-श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश बलिया – फौजदारी-03, अर्थदण्ड-14500/-
2-श्री हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 03- फौजदारी-03, अर्थदण्ड-1000/- ,सिविल 01 वाद, समझौता धनराशि 22,000/-
3-श्रीमती मनीषा, विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) – फौजदारी-11, अर्थदण्ड-5000/-
4-श्री महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट) – विद्युत अधिनियम वाद – 59 वाद।
5-श्री गोविन्द मोहन, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 08 (पाक्सोएक्ट)- फौजदारी-02, अर्थदण्ड-1000/-
6- श्री नितिन कुमार ठाकुर, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 02 – आर्बिट्रेशन- 01 वाद
7- श्री अरूण कुमार-तृतीय, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 04 – आर्बिट्रेशन- 01 वाद, सिविल 01 वाद।
8- श्री विनोद कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 10 (पाक्सोएक्ट)- फौजदारी-1, अर्थदण्ड-500/-, आर्बिट्रेशन- 01 वाद निस्तारित।
9- श्री हरिश चन्द्र, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-02 – फौजदारी-03, अर्थदण्ड-2500/-
10- सुश्री शाम्भवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया – फौजदारी 809, कुल धनराशि अर्थदण्ड 2,93,870/-, एन0आई0एक्ट – 01, समझौता धनराशि – 4,00,000/-
11- श्री सर्वेश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी0डि0) – सिविल 11 वाद, रूपये 1,61,02,298.03/- (एक करोड़ इकसठ लाख दो हजार दो सौ अनठानवे रूपया तीन पैसा मात्र) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
12- श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट – फौजदारी- 247 वाद, अर्थदण्ड 31090/-
13- श्रीमती कविता कुमार, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, – सिविल वाद – 17, रूपये 30,43,883.62/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
14- श्री विराट मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम- फौजदारी- 50 वाद, अर्थदण्ड 500/-
15- श्री आशीष थिरानिया, सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी- सिविल वाद – 17, रूपये 23,98,081.90/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
16- श्री राजीव रंजन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय- फौजदारी-161 वाद, अर्थदण्ड 12750/-,एन0आई0एक्ट-1
17- श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा – सिविल वाद – 10, रूपये 13,68,409.51/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
18- श्री प्रवीन कुमार प्रियदर्शी, अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय -फौजदारी- 42 वाद, अर्थदण्ड 400/-, सिविल – 02 वाद।
19- श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. द्वितीय – फौजदारी वाद -84, अर्थदण्ड 880/-, एन0आई0एक्ट- 01 वाद एवं वैवाहिक – 06 वाद निस्तारित।
20- श्री चन्दन सिह, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. प्रथम – फौजदारी- 57 वाद, अर्थदण्ड 500/-
21- श्री अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया – फौजदारी वाद – 35, कुल अर्थण्ड 49500/-
——————————————
योग- 1638 वाद, अर्थदण्ड धनराशि, 8,13,990/-
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र – 2,29,12,673.06/-
समझौता धनराशि – 22,000/-

परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण का विवरण
22- श्री पृथ्वीपाल यादव, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय – वैवाहिक वाद- 19,
23- श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय – वैवाहिक वाद- 16,
समझौता धनराशि 12,15,000/-

मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का विवरण
24- श्री बद्री विशाल पाण्डेय, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-मोटर क्लेम – 38, प्रतिकर धनराशि – 2,04,02,102/-
25- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या – 11585
26- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या- 27 वाद, प्रतिकर धनराशि- 39,50,366.30/-
27- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0 – 1431 वाद
कुल समझौता धनराशि —————– 8,18,51,762/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि — 2,94,16,545/-
28- दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं0….08 वाद-
कुल समझौता धनराशि —————- 48,760/-
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि — 30,050/-
29- विद्युत विभाग द्वारा कुल निस्तारित किये गये वादों की संख्या – 11
मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि — 78400/-
30- नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की संख्या- 121

सम्पूर्ण योग- 14,894 वाद निस्तारित,

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11.02.2023 को कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 17,234 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि -13,04,02,663.36/- (तेरह करोड़ चार लाख दो हजार छः सौ तिरसठ रूपये बीस छत्तीस पैसा) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 3,03,38,985/- (तीन करोड़ तीन लाख अड़तीस हजार नौ सौ पचासी रूपये मात्र) की वसूली की गयी.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • जे एन सी यू में गृह विज्ञान विभाग ने मनाया विश्व दाल दिवस

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो० कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण में तथा निदेशक शैक्षणिक डॉ० पुष्पा मिश्रा के दिशा निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा” विश्व दाल दिवस “मनाया गया .”दालों में अच्छी सेहत का दाम” नामक शीर्षक विषयक लेख पर ,विभाग के सहायक आचार्य डॉ० संध्या, डॉ० सौम्या, डॉ० रंजना मल्ल, डॉ० तृप्ति तिवारी द्वारा परिचर्चा किया गया.


छात्राओं को दालों के प्रकार, पाए जाने वाले पोषक तत्व, उनसे होने वाले लाभ तथा कमी से होने वाली बीमारियो के विषय में विस्तार से बताया गया . साथ ही छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के दालों के साथ रचनात्मक कार्य किया गया ताकि “करके सीखने” की प्रवृत्ति का उनमें विकास हो . इस दौरान छात्राओं ने फूल, फल, पक्षी आदि विभिन्न आकृतियों को दालों से सजाकर सुंदर कलाकृतियों में परिवर्तित किया . इनमें कुमकुम , आरती,, स्वाति यादव, प्रियंका यादव पूजा राय, पूजा साहनी, रिंकी यादव, आस्था सिंह, दीक्षा सिंह, रंजन यादव आदि का प्रदर्शन बेहतर रहा .
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • 15 तक हर हाल के कराएं विद्युत उपभोक्ताओं का केवाईसी

बलिया. ऊर्जा मंत्री के निर्देश के अनुपालन में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाये जा रहे “विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा” अभियान की समीक्षा के लिए गुरुवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) ई. राजेन्द्र प्रसाद ने की. उन्होंने सिविल लाईन, विशुनीपुर, रतसड़, फेफना विद्युत उपकेन्द्रों पर अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल ई वकार अहमद के साथ औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में विद्युत उपभोक्ताओं का केवाईसी, नेवर पेड बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन, आईडीएफ, आरडीएफ, जंक डाटा इत्यादि बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी. निर्देशित किया गया कि 15 फरवरी तक प्रत्येक दशा में अपने उपकेन्द्र सम्बन्धित सभी उपभोक्ताओं का केवाईसी कराना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल की सूचना तथा समय-समय पर अन्य योजनाओं की सूचना मिल सके. विद्युत उपकेन्द्रों पर अभिलेखों की रख-रखाव तथा कमियों के संदर्भ में सुधार हल के लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी / अवर अभियन्ता को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • जी-20 में विकसित देश सुनेंगे विकासशील देशों का दर्द

शासन के अंबेसेडर ने संगोष्ठी में बताई जी-20 की विशेषता

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में जी-20 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रामवंत गुप्ता ने कहा कि जी- 20 देशों का एक समूह है.यह एक ऐसा समूह है जिसमें विकसित और विकासशील दोनों देश शामिल है. इसका लाभ यह है कि अगर कोई विकासशील देश इस ग्रुप में अपना मुद्दा रखता है तो विकसित देश को भी उसकी बात सुननी होगी. उन्होंने भारत के जी- 20 की अध्यक्षता करने के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि भारत इस समिट में अपनी विविधता में एकता संस्कृति का प्रस्तुतिकरण करेगा. उन्होंने कहा कि मोटे अनाज में न्यूट्रीशियन का अंबार है.

इसके उपयोग से विश्व बाजार में भारत को मोटा अनाज के निर्यात करने का एक बड़ा अवसर मिलेगा. मोबाइल, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक्स के कई पार्ट को उत्तर प्रदेश में बनाया जा रहा है . इससे उत्तर प्रदेश की जीडीपी में तेजी से वृद्धि हो रही है. इससे हमें विदेशी निवेश और निर्यात में फायदा होगा. उन्होंने कहा कि खासतौर से उत्तर प्रदेश में विनिवेश होने का महत्वपूर्ण कारण सुशासन है. इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता से देश को बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है। इससे हम विश्व स्तर पर शक्तिशाली देश के रूप में पहचान बना रहे हैं. निवेशकों के अनुरूप माहौल बन रहा है जो कि हमारे देश और यहां के नागरिकों के लिए एक अच्छी पहल होगी. विषय प्रवर्तन डॉ मनोज पांडे ने किया.

कार्यक्रम का संचालन डॉ जान्हवी श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार ने किया. इस मौके पर जी-20 अम्बेसडर डॉ मनोज पांडे, डॉ रेखा पाल, मंगला प्रसाद, डॉ अंकित कुमार, डॉ इंद्रजीत, आँचल सिंह, किशन जायसवाल, हिदायत फात्मा आदि मौजूद रहीं.
डॉ सुनील कुमार की रिपोर्ट

  • लखनऊ में आयोजित भव्य इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

बलिया. लखनऊ में तीन दिन तक होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत शुक्रवार को हुई. इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित बहुद्देश्यीय सभागार में कराया गया. सभागार में मौजूद उद्योगपति व आम लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना.

इस अवसर पर सभागार में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत अन्य अतिथि मौजूद थे. बता दें कि बलिया में भी इंस्ट्रक्टर मैच का आयोजन हुआ था, जिसमें लगभग दो हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हुए थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • जिलाधिकारी ने सेंटर बनने वाले विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, ली तकनीकी तैयारियों की जानकारी

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ जीआईसी, जीजीआईसी और संत यतीनाथ विद्यापीठ, सुखपुरा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में तकनीकी तैयारियों की जानकारी ली.उन्होंने विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम और प्रश्न पत्र रखे जाने वाले कक्षों का निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सख्त निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली जाए. किसी भी प्रकार की चूक होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. जिला अधिकारी ने इन विद्यालयों में लगे हुए कैमरो और तकनीकी सुविधाओं के संबंध में प्रधानाचार्य और अध्यापकों से भी बातचीत की.

पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सभी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का वादा किया.उन्होंने कहा कि जिन भी विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है उन सभी विद्यालयों पर परीक्षा के समय पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे.

इस अवसर पर डीआईओएस, ईडीएम अभिजात सिंह के अतिरिक्त विद्यालयों के कर्मचारी गण उपस्थित थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का संगम रविवार को टाउन महाविद्यालय के मैदान में
    बलिया.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को प्रातः 06:30 बजे श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में शाखा संगम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में नगर की सभी शाखाओं से सैकड़ों स्वयंसेवकों को जुटाने का लक्ष्य बनाया गया है. इस कार्यक्रम में नगर की अलग- अलग बस्तियों में लगने वाली सभी शाखाओं द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी-अपनी शाखाएं लगाई जाएंगी, जिसके अंतर्गत शाखा पर होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा.
    उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.
Tags: बलिया समाचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: जी-20 के प्रचार-प्रसार हेतु जे.एन.सी.यू.में प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next: सौ वर्ष के शिक्षक देवानंद का हुआ सम्मान

ये भी पढ़ें

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.