तहसील स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को सचल तारामंडल का शुभारंभ आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शंकर सिंह ने किया. पहले दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलिया, आदर्श प्राथमिक विद्यालय बलिया, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय चौक पूर्वी के 500 बच्चों ने तारामंडल से ज्ञान प्राप्त किया. इस अवसर पर श्री चक्रधर सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे.
रसोइया संघ ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. इस दौरान सभा में सभी ब्लाकों से सैकड़ों की संख्या में रसोइया एकत्र हुई थी. रसोइया कर्मचारी संघ की जनपद अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि हम अल्प आय वाले कर्मचारियों का शोषण प्रशासन में बैठे लोग कर रहे हैं. अब इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को टाउन महाविद्यालय चौराहे पर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला दहन किया. भाजयुमो नेताओं ने पास्को कानून के तहत उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं बेटी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर एवं मेवालाल की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए.
पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ ने दुबहर ब्लॉक के नगवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. मंगलवार को प्रधान संघ ने स्वागत समारोह का आयोजन पर उनका भव्य स्वागत किया. संघ के प्रदेश महासचिव त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि विमल पाठक के मनोनयन से निश्चित रूप से प्रधान संघ मंडल के तीनों जनपदों बलिया, आजमगढ़ व मऊ में सुदृढ़ व संघर्षशील बनेगा.
सिकन्दरपुर में तहसील दिवस में भाग लेने आए जिलाधिकारी राकेश कुमार अचानक डूंहा स्थित श्री बनखंडी नाथ मठ पहुंचे. उन्होंने वहां बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ मठ की सुरक्षा के लिए उसके उत्तरी दीवाल की तरफ से कराए गए पिचिंग के कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही ऐतिहासिक मठ की कटान से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की बाढ़ विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता कुमार गौरव को निर्देश दिया. पिचिंग के कार्य पर असंतुष्टि व्यक्त करते हुए उसे उन्होंने अपर्याप्त बताया.
कुदरत का करिश्मा भी निराला है. रह रह कर कुदरत भी कुछ ऐसा नया कर देता है, जो आज के वैज्ञानिक युग में भी अलौकिक शक्ति पर इन्सान सोचने व समझने पर विवश हो जाता है. क्षेत्र के नगहर तिवारीपुर में एक आम का पौधा चर्चा का विषय बना हुआ है. नगहर तिवारीपुर निवासी लल्लन दुबे के यहां एक ऐसा आम का पौधा है, जो पौध लगने के दो वर्षो से ही फल देना शुरू कर दिया
भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमण्डल उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपा. पत्रक में सूचना दी गई है कि बसपा सुप्रीमो मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दिकी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के लिए तीन अगस्त को भाजपा प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी.
सिकंदरपुर तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. इस बार अनेक मौकों पर जिलाधिकारी का लहजा काफी तल्ख रहा. नगर पंचायत के इओ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया. सिधौली गांव निवासी विनोद कुमार के आवेदन पर गांव के तालाब को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने का उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया.
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर- मनियर मार्ग के निपनिया चट्टी पर सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के प्रयास में सोमवार की रात असंतुलित होकर कमांडर जीप दीवार से जा टकराई. इस हादसे में उस पर सवार 16 लोग घायल हो गए. घायलों में 11 महिलाएं व पांच पुरुष हैं, उनमें 8 का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
