भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर आदि को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी है. कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि जिस अभद्र टिप्पणी के लिए दयाशंकर सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ और उनकी गिरफ्तारी हुई.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहड़ तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पहुंच शिक्षकों की समस्याएं सुनी तथा उसका समाधान मौके पर ही कर दिया. उन्होंने कहा कि समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी है. बस मैं यही चाहता हूं की शिक्षक निर्धारित समय पर अध्यापन कार्य नियमित रुप से करता रहे. ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके.
मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने प्राचार्य विहीन विद्यालय रहने पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर विद्यालय में प्राचार्य नियुक्त करने की मांग की. छात्रो ने आरोप लगाया की प्राचार्य के न रहने पर छात्र वृत्ति, कक्षा संचालन, विद्यालय परिसर में साफ़ सफाई आदि कार्य बाधित हो रहा है. समस्याओं का अम्बार भी लगा हुआ है.
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह बेसिक शिक्षा के गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की दिशा में अभिनव प्रयोग करते रहे हैं, उन्होंने समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ओपी सिंह के अध्यक्षता में सात सदस्यों का एक क्वालिटी मॉनिटरिंग सेल का गठन किया. इसमें विद्यासागर गुप्त, अब्दुल ओवन, बलवंत सिंह, संजय कुमार, बब्बन यादव, बृज किशोर पाठक एवं शंभूनाथ राम शामिल हैं.
देश की साक्षरता दर में वृद्धि के उद्देश्य से साक्षर भारत योजना का शुभारंभ 8 सितंबर 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. योजना देश के सभी प्रांतों में लागू की गई योजना का अच्छा परिणाम भी देखने को भी मिला और देश की साक्षरता दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. महिलाओं की साक्षरता दर में काफी सुधार हुआ.
घाघरा नदी का पानी धीमी गति से लगातार बढ़ाव पर है. सीसोटार के मगही, लीलकर व खरीद दियारे में धीमी गति से कटान जारी है. उधर डूहां स्थित श्रीवनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए कराई गई पीचिंग के बावजूद बाढ़ का पानी उसकी दीवालों से सटकर बहा रहा है. वैसे कटान के मामले में गंगा भी पीछे नहीं है, मगर उसका मिजाज जरा शांत है.
रसड़ा नगर के उत्तर पट्टी स्थित दिल्ली पब्लिक सेवा संस्थान में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया. बच्चों ने भी पौधारोपण करने का संकल्प दोहराया. प्रद्युम्न कुमार शर्मा ने पौधरोपण कर कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधों को लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है. ये पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए उतने ही उपयोगी हैं, जितना की भोजन-पानी.
रसड़ा के श्री नाथ मठ पर बृहस्पतिवार को बसपा भाई चारा क्षत्रिय समाज की बैठक हुई. बैठक में पूर्व भाजपा नेता दया शंकर सिंह द्वारा बसपा मुखिया बहन मायावती पर की गयी टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निन्दा की गई. इस मौके पर नारे लगे – बहन मायावती के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में. चिलकहर ब्लॉक के हजौली गांव स्थित चट्टी पर अम्बेडकर छात्र मोर्चा एवम हजौली विकास मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का पुतला फूंका.
क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी जग्गू गोड़ (70) की गुरुवार की रात में वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मालूम हो कि जग्गू हफ्ते भर पहले वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे. गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था. वहां के एक अस्पताल में जग्गू का इलाज चल रहा था. शुक्रवार को सुबह गांव में जग्गू का शव आते ही कोहराम मच गया. दोपहर में परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार घाघरा नदी के तट पर कर दिए.
मायावती के खिलाफ बीते 20 जुलाई को मऊ में अमर्यादित शब्द इस्तेमाल करने के आरोपी पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर को बक्सर में गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार और यूपी पुलिस की सांझा आपरेशन में यह सफलता हासिल हुई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यूपी एसटीएफ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बात की पुष्टि की है. दयाशंकर के खिलाफ बीएसपी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लखनऊ की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस उनका नंबर सर्विलांस पर रखकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी.
जनपद में शिशु मृत्यु दर पर विराम लगाने के लिए जिले के सभी 949 गांवों में दस्त नियंत्रण पखवारा के तहत सघन अभियान चलाया जाएगा. 25 जुलाई से शुरू यह अभियान आठ अगस्त तक चलेगा. इसमें जनपद के चार लाख शिशुओं को लाभान्वित किया जाएगा. यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीके सिंह ने जिला महिला अस्पताल में दस्त नियंत्रण पखवारा का उद्घाटन करते हुए कही.
जिले में आगामी 10 अगस्त को सभी 3455 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना का शुभारंभ होगा. इसके लिए जनपद को 36 सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी के रूप में नामित किया गया है. जिले के सभी 17 ब्लाकों में 28 जुलाई से योजना के बारे में प्रशिक्षण होगा. उक्त जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में डीपीओ रामभवन वर्मा ने दी. जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना को एक अभियान के रूप चलाया जा रहा है.
