भाजयुमो ने जेई को हटाने की मांग की

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासीय अभियंता को पत्रक सौप कर जेई सीताराम बिन्द को रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से हटाये जाने की मांग की.

होमगार्डों के प्रदर्शन में जाम में फंसे डीएम-एसपी

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश को लागू कराने के लिए प्रदेश भर में होमगार्ड्स जवानों द्वारा किये जा रहे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन के छठवें दिन बलिया के हज़ारों होमगार्ड्स के जवानों ने जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया

प्रधानमंत्री फसल बीमा अब 10 अगस्त तक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2016 तक कर दी गयी है. यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी साही ने दी है. उन्होंने किसान भाइयों से उक्त योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

190 शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन का आदेश

15 हजार की भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त 190 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन आदेश शुक्रवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने जारी कर दिया. इसकी सूचना जैसे ही नवनियुक्त शिक्षकों तक पहुंची, वे खुशी से झूम उठे

कोताह मातहतों पर जमकर चला बीएसए का चाबुक

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नित नया प्रयोग कर बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने में जुटे बीएसए डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सघन चेकिंग अभियान चला.

जीवन दायिनी घाघरा घटाव पर, मुक्ति दायिनी गंगा बढ़ाव पर

सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड और मांझी पर घटाव पर है, जबकि चांदपुर में स्थिर है. गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 56.57 मी है, जो बढ़ाव पर है. खतरा बिंदु से नीचे है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 64.380 मी, चांदपुर में 59.10 मी तथा मांझी में 55.10 मी है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 57.20 है, जो बढ़ाव पर है.

दलित उत्पीड़न के विरोध में भाकपा ने दिया धरना

शुक्रवार को भाकपा ने देश में हो रहे दलितों के उत्पीड़न के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना दिया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपते हुए दलितों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की.

हिंयुवा ने की एसओ बांसडीह को निलम्बित करने की मांग

शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए थानाध्यक्ष बांसडीह को निलम्बित करने की मांग की. हियुवा के जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका का अपहरण अन्य सम्प्रदाय के एक युवक द्वारा किया गया था.

पांचवे दिन भी धरने पर बैठे होमगार्ड्स

शुक्रवार को पांचवे दिन भी होमगार्ड्स जवान धरनारत रहे. उन्होंने एक स्वर में मांग किया कि उ0प्र0 सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करें. साथ ही उत्तर प्रदेश के समस्त होमगार्ड्स जवानों को सेवा अवधि पूरा करने के बाद बीस लाख रुपये दिया जाय.

चौकीदारों को मिली सौगात, खाते में आने लगा वेतन

शुक्रवार को उ0प्र0 ग्रामीण पुलिस चैकीदार संघ की बैठक स्थानीय चन्द्रशेखर उद्यान में जिलाध्यक्ष शारदानन्द पासवान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शुक्रवार से बकाये वेतन के लिए आयोजित धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही अन्य मांगों के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपने का निर्णय हुआ.

पुलिस परेड ग्राउन्ड में लगाये 400 पौधे

आसरा (आशा की किरन) के स्वयंसेवकों ने बलिया पुलिस के साथ मिलकर पुलिस परेड ग्राउण्ड मे 400 पौधे लगाये. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा तथा सीओ सदर केसी सिंह भी मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक श्री झा ने आसरा के युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा समाज के मूल स्तम्भ हैं.

खराब ट्रांसफार्मरों को 72 घण्टे में बदलने के निर्देश

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को खराब ट्रांसफार्मरों को 72 घण्टे में बदलने का निर्देश दिया है. शहर में सड़कों के चैड़ीकरण के लिए प्रमुख सड़कों पर से विद्युत खम्भों को हटवाने को कहा है.

साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया है कि बलिया रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट स्वीकृत हो गया है. महीने भर में इसका टेंडर हो जाएगा. बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां इस वर्ष के अंत तक लग जाएंगी. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है.

धूमधाम से मनाया गया जड़ी बूटी दिवस

पतंजलि परिवार ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया. अनेक स्थानों पर जहां गिलोय, आंवला, तुलसी, पाषाणमेद, परिजात आदि जड़ी बूटियों के पेड़ पौधे रोपे गए. वहीं गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्राचार्य उदय बहादुर सिंह की देखरेख में हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट जनों ने भाग लिया.

गढ़िया में चोरों ने दुकान पर हाथ साफ किया

गढ़िया गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ़ किया. चोरी की हुई टूटी आलमारी व कुछ साड़ियां रेलवे लाइन के पार एक खेत में मिलीं. दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.

आजम खां के बयान पर रोष जताया

मथुरा महाविद्यालय के गेट के सामने शुक्रवार को आक्रोशित छात्र नेताओं ने कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फुंक कर विरोध जताया. इसके पूर्व छात्रनेताओं को छात्र भवन में संबोधित कर रहे राजवीर सिंह ने कहा कि मंत्री आजम खां ने उटपटांग बयान देकर महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है. महिला उत्पीडन पर गलत बयान देने के लिये सार्वजनिक रूप से उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए.

‘केक’ काट कर मनाई गई ‘पंडित’ छोटे लोहिया की जयंती

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती पर बलिया में विविध कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किए गए. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय के निर्देश पर उनके सुपुत्र नवीन राय गोलू की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई.

चलती ताप्ती गंगा ट्रेन से कूद गए तीन बच्चे

बलिया-शाहगंज रेल मार्ग पर जिगनी खास गांव के सामने शुक्रवार की शाम को तीन बच्चों ने डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कूद गए. बताया जाता है कि जिगनी गांव निवासी श्याम (8), राहुल (10) व गोविंद (12) सुबह पढ़ने के लिए निकले थे. ये तीनों घुमने के लिए ट्रेन से रसड़ा तक चले गए.

किशोरी के गर्भवती होने का मामला पहुंचा एसपी दरबार

नरही थाना क्षेत्र के गांव का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस अधीक्षक के दरबार में शुक्रवार को पहुंची शिकायत में 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के साथ पिछले 6 माह से हो रहे दुष्कर्म का मामला प्रकाश में लाया है.

बच्चे के किडनैपर को पुलिस ने धर दबोचा

बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उपाध्यायपुर से अपहृत छह वर्षीय बालक कृष्ण प्रकाश पुत्र रामप्रवेश को बैरिया पुलिस तथा एसओजी टीम ने सही सलामत ढूंढ निकाला है. साथ ही किडनैपर सिकंदरपुर के ग्राम बरवा चरवा निवासी अनिल गुप्ता पुत्र हुबलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.