बलात्कार की कोशिश में रंगे हाथ पकड़े गए

फेफना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ बलात्कार करने के प्रयास में रंगे हाथ दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 354/376/511 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया.

शिक्षणेत्तर कर्मचारी वादाखिलाफी से क्षुब्ध

उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी पर क्षुब्ध एवम आक्रोशित है. 9 अगस्त को विधान सभा पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में हजारो कर्मचारी भाग लेंगे.

अक्ल का ताला खोलने की कवायद में जुटे

राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के प्रांगण में गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

आसमान से गिरकर खजूर में लटक गए बीएड प्रशिक्षु

रक्सा स्थित किसान स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2013 -14 के 20 बीएड प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम अभी तक रुका हुआ है. बीएड प्रशिक्षु परीक्षा परिणाम जानने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

निपनिया में फिर एक्सीडेंट, किशोर की हालत गंभीर

मनियर मार्ग के निपनिया गांव के समीप शुक्रवार की शाम सामने से आ रही स्कार्पियो से धक्का लग जाने से 14 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वाले इलाज के लिए उसे मऊ ले गए.

गोसाईंपुर में भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

गोसाईपुर गांव में भूमि विवाद में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चले. जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए. आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

गंगा की लहरों ने चौबेछपरा में जमकर तबाही मचाई

चौबेछपरा में गुरुवार को अचानक तेज कटान शुरू हो गया और पलक झपकते राजनारायण मिश्र, राजकिशोर मिश्र और रामकेशरी देवी के रिहायशी मकान नदी मे विलीन हो गए. कटान को देखते हुए चौबेछपरा के अधिसंख्य मकानो पर दिल-दहलाने वाले हथौडे चलने लगे. एक साथ दर्जन भर मकानों पर चल रहे हथौड़ों की आवाज से आस-पास के लोगों का कलेजा कांप रहा है.

गलतबयानी को लेकर आजम का पुतला फूंका

कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के के छात्र नेताओं ने बुलंदशहर की घटना पर गलत बयान देने वाले आजम खां का कुंवर सिंह चौराहे पर पुतला फूंका. उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम के बाद छात्र नेताओं की बैठक छात्र संघ भवन में हुई. जिसमें एक स्वर से इस घटना की निंदा की गई.

दस्तक के प्रशिक्षण कैम्प का उद्घाटन आज

दस्तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा 30 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प का उदघाटन 5 अगस्त को जापलिनगंज स्थित सदानन्द शिशु विद्या मन्दिर में दिन में 1:30 बजे होगा.

विद्यालय परिसरों को हरा-भरा कराने के लिए चलाया अभियान

जनपद के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर को हरा-भरा करने का अभियान चला रखा है.

माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया धरना

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया गया. इसमें भारी संख्या में शिक्षकों ने भागीदारी की.

संघर्षों के प्रतीक थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जिला सहकारी संघ के सभागार में याद किया गया. समारोह की अध्यक्षता समाजवादी विचारक विजेंद्र कुमार मिश्र ने किया.

ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित करने में भी हैं अड़ंगे

बलिया के सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित किया जाना है. इसकी समीक्षा के लिए लोक शिक्षा केंद्र ओझवलिया पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ब्रह्मा राम सिंह पहुंचे. उन्होंने लोक शिक्षा केंद्र पर तैनात प्रेरक विजयलक्ष्मी से अब तक संपन्न परीक्षाओं में शामिल नवसाक्षरों के बारे में जानकारी ली.

चार माह का भुगतान एक साथ करने का बीएसए ने दिए निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने कार्यालय पर मानव संपदा और निरीक्षण रिपोर्ट को पूर्ण करने की समीक्षा की. डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए.