उरी के शहीदों में बलिया के राजेश कुमार यादव भी

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत इसी गांव के यादव डेरा का निवासी राजेश कुमार यादव (36) पुत्र स्वर्गीय देव किशन यादव 18 सितंबर को सुबह 5:30 बजे उरी में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गया.

भाजपाइयों ने पाकिस्तान को जमकर कोसा

सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर पाकिस्तान एवं नवाज शरीफ का प्रतीकात्मक पुतला फूंक भाजपाइयों ने विरोध जताया. साथ ही विरोध में जमकर नारे लगाए. नेताओं ने कड़े शब्‍दों में इसकी मजम्मत की है और पाकिस्‍तान पर हमला करते हुए कहा है कि इस तरह के वाकयों से युद्ध जैसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है.

सब कुछ है, मगर 27 टोले वाला सिताबदियारा नदारद है

जयप्रकाशनगर (बलिया) से लवकुश सिंह आरा, छपरा, बलिया तीन जिलों और यूपी-बिहार दो राज्‍यों में बंटा है लोकनायक जेपी का गांव सिताबदियारा. सिताबदियारे के समाज में 45 साल पहले और आज में काफी बदलाव …

सपा कार्यालय पर यूथ ब्रिगेड और युवजन सभा ने दिया धरना

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष चंदन यादव एवं युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आसिफ अली के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारी तादाद में युवाओं ने धरना दिया

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी का धरना प्रदर्शन आज

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी बलिया जिला मुख्यालय पर सोमवार 19 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगी. जिलाध्यक्ष कमलेश चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनवादी सोशलिस्ट पार्टी धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगी.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुखों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक केंद्रीय कार्यालय टैगौरनगर पर रविवार को हुई. विधानसभा चुनाव 2017 के दृष्टिगत हो रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से तन्मयता से लगने का आह्वान किया गया.

देश में आरक्षण की आवश्यक्ता नहीं – चौबे

बलिया शहर के राजपूत नेवरी मोहल्ले में पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र चौबे की अध्यक्षता में रविवार को संभ्रांत नागरिकों की बैठक प्रातः 11:00 बजे से उनके आवास पर हुई.

बलिया में डूबने से युवक समेत दो की मौत

रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मनियर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में जहां एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई, वहीं नरही थाना क्षेत्र में नलकूप के हौज में डूबने से एक युवक की मरने की सूचना है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आया बालक झुलसा

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी गांव में रविवार को शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आया बालक गंभीर रूप से झुलस गया.

देवकली में टैंकर से कुचल कर मासूम की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली गांव में रविवार की शाम सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर के नीचे दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया.

500 बाइकों के साथ दो किलोमीटर लंबा जुलूस

समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में रविवार को सम्पन्न हुआ. इस मौके पर उपस्थित सपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के सरकार की उपलब्धियां गिनाई. विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इसे जनता तक पहुंचाने की अपील की.

बलिया सदर से रामजी गुप्ता होंगे बसपा प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी के आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक में बसपा के दिनेश चंद्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर बलिया जिले के 361 नगर विधानसभा क्षेत्र से रामजी गुप्ता को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की.

काजीपुर में सियार के हमले में डेढ़ दर्जन जख्मी

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में पागल सियार ने डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया.

हिन्दी सप्ताह की कड़ी में 20 को गोष्ठी

हिन्दी सप्ताह की कड़ी में हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए 20 सितम्बर को न्यायालय कक्ष स्थित केन्द्रीय सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है.

9,239 किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि बैकों को उपलब्ध

संशोधित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी के विभिन्न फसलों के जनपद में 21,614 किसानों का इफ्कों टोकियों इन्श्योरेंश कम्पनी के माध्यम से फसल बीमा कराया गया था. रबी 2015-16 में फसलों के अन्तिम समय में तेज हवा चलने के कारण दाने पतले हो गये थे. इसके कारण फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता प्रभावित हुई.

फाइल चित्र

वोटर कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए तैयार रहें

डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर को कर दिया गया है. दावे व आपत्तियां 31 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएगी

सेक्टर आफिसर मतदेय स्थलों के आब्जर्वर के रूप में काम करेंगे

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों के आब्जर्वर के रूप में कार्य करेंगे. उनकी जिम्मेदारी शुरू से अंत तक बहुत ही महत्वपूर्ण है. प्रत्येक सेक्टर आफिसर अपने सेक्टर के बारे में पूरी जानकारी रखें और अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें.

बिल्थरारोड में भी रही विश्वकर्मा पूजन की धूम

देवशिल्पि भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती समारोह शनिवार को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर नगर के कृषि मण्डी के निकट स्थित विश्वकर्मा मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों पर भक्तों की पूजन अर्चन करने के लिए सुबह मे भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

समारोहपूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा पूजन

टाउन पॉलिटेक्निक बलिया की कार्यशाला विभाग में प्रधानाचार्य इंजीनियर एसके उपाध्याय तथा शिक्षक, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में भव्य हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ.

नरेंद्र मोदी ने विश्व में बजाया भारत का डंका-दुबे

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए बड़े आकार के केक को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने काटा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया.