मिड-डे मील में मिलावट, टीचरों का वेतन रोका

मध्यान्ह भोजन में मिलावट की बात सामने आने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया. इसके अलावा गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक माहौल न मिलने तथा नामांकित 101 में महज 12 बच्चों की उपस्थिति पर भड़के बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.

कीड़े वाले आटे से मिड-डे मील नहीं बनाने पर प्रधान नाराज

तीन माह का मानदेय आया तो प्रधानाध्यापक ने चेक काट कर अपना हस्ताक्षर मुहर करके दे दिया. जबकि प्रधानजी के पास हम लोग कई बार गए, लेकिन वह हस्ताक्षर नहीं कर रहे है. रसोइयों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी देर तक प्रधान के मोबाइल का नम्बर मिलाते रहे. घण्टी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा.

बैरिया के युवा बोले- अब जुमलेबाजी नहीं, सीधे कार्रवाई हो

उरी (कश्मीर) में बटालियन मुख्यालय पर सोए हुए सैनिकों पर हमले व 18 जवानों की शहादत की सूचना से द्वाबा के युवाओं में पाकिस्तान के प्रति गहरा आक्रोश है.

शहीद की मां और पत्नी की प्रदेश सरकार देगी पेंशन

शहीद राजेश कुमार यादव की मां एवं पत्नी को राज्य सरकार पेंशन देगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित 20 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं सैनिक कल्याण रामगोविंद चौधरी ने दी. श्री चौधऱी ने मंगलवार को शहीद राजेश कुमार यादव के पैतृक निवास दुबहर यादव का डेरा पर पहुंचकर राज्य सरकार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा परिवारीजनों को ढांढस बंधाया.

फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है, ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले

कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार को आतंकी हमले में शहीद जवान राजेश कुमार यादव की अंतिम यात्रा मंगलवार को 11.00 बजे दिन में उनके पैतृक गांव दुबहर यादव का डेरा से शुरू हुई. शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. शव यात्रा प्रारंभ होते ही राजेश कुमार अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज उठे.

दुबहर पहुंचा शहीद का शव, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

शहीद राजेश कुमार यादव का शव उनके गांव दुबहर यादव डेरा पहुंच गया है. उनके साथ सैनिकों की एक टुकड़ी प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी, जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, नगर क्षेत्राधिकारी शिवचंद सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारी गण तथा कई थानों की फोर्स मौजूद है.

भड़सर गंगा घाट पर होगी शहीद राजेश की अंत्येष्टि

कश्मीर के उरी में फिदायिनी हमले में शहीद हुए राजेश कुमार यादव का शव दुबहड़ पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी एवं राज्य सरकार की ओर से एमएलसी एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंबिका चौधरी अंत्येष्टि कार्यक्रम में भाग लेंगे. घंटे भर बाद शव पहुंचने का अनुमान है.

जानिए किसके चलते नहीं आ रहे अच्छे दिन

गरीबों का मिलने वाला निवाले में भी आपूर्ति विभाग एवं कोटेदारो के बीच लूट की होड़ सी लगी है. इन दोनों की लूट खसोट में बेचारी गरीब जनता पीस रही है. इन दोनों की मिलीभगत से सरकार की बहुचर्चित योजना खाद्य सुरक्षा कानून पूरी तरह दम तोड़ती नजर आर ही है.

महंगा पड़ा ईयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर शौच करना

रसड़ा मऊ रेलवे ट्रैक स्थित गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की शुबह शौच करते समय इयर फोन लगाया हुआ एक युवक ट्रेन के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो गया.

सिसवार कला में चला स्वच्छता अभियान

सिसवार कला के प्रधान एकलाख अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सोमवार को सड़क एवं नाली का सफाई कर अभियान की शुरुआत की.

बिजली के खंभे से टकराई मैजिक, चार घायल

रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित महतवार चट्टी के समीप सोमवार की दोपहर दो बजे एक मैजिक गाड़ी बिजली के खम्भे से जा टकराई.

स्कार्पियों की चपेट में आए दंपति घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश चौधरी के आवास के समीप सोमवार की दोपहर की स्कार्पिओ की जद में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

रतसड़ का किशोर लापता

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ कस्बा के मुहल्ला डीह बाबा का एक 13 वर्षीय किशोर बीते 13 सितंबर की सुबह घर से बाजार को निकला, लेकिन आज तक वापस घर नही लौटा.

कृषक दुर्घटना बीमा योजना का दावा प्रपत्र पूर्ण करें

मुख्य राजस्व अधिकारी बीराम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत आक्षादित अवधि का लम्बित दावा प्रपत्र पूर्ण कराकर 25 सितम्बर तक हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

दिघेंड़ा ग्राम पंचायत में लाखों का गबन

जिला विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम गोविंद राजू एनएस में ग्राम प्रधान का पावर सीज कर सभी खाते पर रोक लगा दी है साथ ही वीडीओ व रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 30 को

23 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जायेगी. 23 सितम्बर को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किया जायेगा. 30 सितम्बर को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा. 04 अक्टूबर, 2016 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जायेगी.

‘एहसे जतना बतियावे के बा अबहिंए हमरा से बतिया ले रे माई’

उरी में रविवार को आतंकी हमले में शहीद दुबहर यादव डेरा के राजेश कुमार यादव की हर्ट पेसेंट मां, गर्भवती पत्नी तथा बेटियां प्रीती (8) और राधिका (2) पूरे प्रकरण से अनभिज्ञ है. परिजन और अन्य हितैषी किसी अनहोनी की आशंका से जान बूझ कर उनसे ये सारी बातें छुपा रहे हैं.

file photo

मुख्यमंत्री के करीबी सनातन पांडेय को लालबत्ती

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने करीबी और रसड़ा से घोषित सपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और प्रदेश सचिव सनातन पांडेय को संस्कृति विभाग का सलाहकार मनोनीत किया है. सलाहकार को मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है.

गर्भवती है शहीद लांस नायक राजेश की पत्नी पार्वती

लांस नायक राजेश कुमार यादव की पत्नी पार्वती देवी गर्भवती हैं. परिजनों ने बताया कि इसी माह बच्चा होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी है. शहीद की दोनों पुत्रियां फिलहाल इस घटना से अनजान हैं. दो वर्ष की राधिका लोगों की भीड़ का मतलब नहीं समझ पा रही है.

बीस दिन पहले ही घर आए थे  लांस नायक राजेश

शहीद राजेश कुमार यादव के सबसे छोटे भाई विकेश यादव (19) ने बताया कि भैया राजेश बीस दिन पहले ही घर आए थे और 20 दिन की छुट्टी बिताकर गए.