पूर्व सैनिकों ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला

भारत में आतंकवादी गतिविधियां चलाने के विरोध में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को बस स्टेशन चौराहा पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया.

शास्त्री व आचार्य में प्रवेश 30 तक

किरण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय ननहुल में शास्त्री सभी वर्ष एवं आचार्य प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है.

युवती का शव मिला, सहेली की तलाश में जुटे लोग

दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर जीवित्पुत्रिका के दिन गंगा में नहाते समय डूबी रूमन (18) पुत्री रामजी साहनी का शव शनिवार की दोपहर में काफी खोजबीन के बाद बरामद कर लिया, जबकि उसके साथ डूबी दौलत (18) पुत्री राजेंद्र साहनी को काफी मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक ढूंढा नहीं जा सका है.

बारिश के चलते सपा कार्यकर्ता सम्मेलन टला

मौसम बिगड़ने और मैदान में पानी भर जाने के कारण समाजवादी पार्टी का सिकंदरपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 25 सितम्बर को होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.

जाते जाते भी मानसून ठीक ठाक बारिश करवा गया

जाते जाते मानसून बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में शनिवार को ठीक ठाक बारिश करवा गया. बलिया शहर के कई इलाकों में लोगों को गुजरने के लिए कमर से भी ऊपर तक पानी में हेलना पड़ा. उन पर कहर ढा रही थीं हाल ही बनाई गईँ नालियां, ये नालियां नगर पालिका की कारगुजारियों की कलई भी खोल रही थी.

खैरियत रही तो गायत्री संग रिजवी भी लेंगे शपथ                        

इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. सिकंदरपुर विधायक और मिनिस्टर इन वेटिंग रिजवी के अब शपथ लेने के आसार प्रबल होते जा रहे हैं. यदि सब खैरियत रही तो 26 सितंबर राजभवन में मोहम्मद रिजवी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे. उनके साथ 12 सितंबर को बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.

सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन से निकाला पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बलिया इकाई ने शुक्रवार को 12:00 बजे दिन में विकास भवन से पैदल मार्च निकाला. 10 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसा

भीमपुरा थाना क्षेत्र के मुहम्मद पुर मठिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा। आनन फानन में गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया

हीलाहवाली महंगी पड़ी बैंक मैनेजरों को

कामधेनु डेयरी योजना में लापरवाही बरतने वाले स्टेट बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धक सहतवार व बेल्थरारोड के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जोनल एवं रीजनल मैनेजर को पत्र लिखने का निर्देश दिया है.

अन्नदाताओं को दिए गए बेहतर खेती के टिप्स

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर कृषि सूचना तंत्र का सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड बेलहरी के परसिया ग्राम पंचायत भवन पर कृषि निवेश मेला का आयोजन हुआ. मेले में किसानों को अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की तरह तरह की लाभकारी बातों को बताया.

विद्युत विभाग की छापेमारी से बिजली चोरों में हङकंप

सुखपुरा विद्युत उप केंद्र से जुड़े विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों के छापेमारी से पूरे क्षेत्र के विद्युत चोरों में हड़कंप सा मच गया. जो जहां था वही से भागे भागे अपनी कटिया कनेक्शन हटाने लगा.

दवा पिलाने में न छूटे एक भी बच्चा                  

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत बूथ-डे पर 0-5 वर्ष तक के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाए. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि अभियान के दौरान 0-5 वर्ष तक का एक भी बच्चा दवा पीने से न छूटे.

सड़क होगी तब न पहुंचेंगे सीएचसी सोनबरसा

बैरिया तहसील पर शुक्रवार को युवा नेता दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में युवाओं का दल जाकर उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार से मिला. युवाओं ने उप जिलाधिकारी के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा के बिगड़े हालात की तस्वीर दिखायी.

खरुआव गांव में युवा वाहिनी ने जताया आक्रोश

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने बृहस्पतिवार को खरुआव गांव में उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैंडिल मार्च के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

पुलिस राहत बटवा रही, चोर चांदी काट रहे

स्थानीय थानान्तर्गत रानीगंज बाजार में गुरुवार की रात दो जगह सरिया से फाटक खोल व स्कूल के चैनल व दरवाजे को तोड़ हजारों रुपये का सामान चुरा लिया गया. जिसमें एक चोरी तो ठीक रानीगंज पुलिस बूथ के सामने हुई है.

कब्रिस्तानों और श्मसानों के बाउंड्रीवाल आखिर कब बनेंगे

सपा सरकार द्वारा कब्रिस्तान एवं श्मसान घाटों का बाउंड्रीवाल किए जाने की घोषणा रसड़ा क्षेत्र में बेमतलब ही साबित हो रही है. क्षेत्र के दर्जनों मुस्लिम बाहुल्य गांव ऐसे हैं, जहां के कब्रिस्तानों का सीमांकन न किए जाने से उनका अस्तित्व खतरे में है.

डीएम ने बताए कामयाबी के नुस्खे

रसड़ा क्षेत्र के राघोपुर में राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो माह के आवासीय औद्योगिक हाई स्पीड सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण के समापन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने 59 को प्रमाण-पत्र वितरित किया.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए राम अनंत पांडेय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बलिया सदर के प्रथम विधायक, महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलन छपरा के संस्थापक पं. राम अनंत पाण्डेय की 112 वीं जयंती का आयोजन शुक्रवार को महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलन छपरा पर मनाई गई.

शराबी ने धारदार हथियार से पत्नी पर बोला हमला

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में बुधवार की रात शराबी की किसी बात को लेकर पत्नी से तकरार हो गई. विवाद में बात इतनी आगे बढ़ गई कि उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला बोल दिया.

नरही के युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी नरही निवासी युवक ने किन्हीं कारणों से नाराज होकर शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया.