ब्लॉक मुख्यालय के द्वारका हाल में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक हुई, जिसमे ब्लाक प्रमुख सोनी देवी ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कराने के उद्देश्य से प्रस्ताव मांगे.
ब्लॉक मुख्यालय के द्वारका हाल में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक हुई, जिसमे ब्लाक प्रमुख सोनी देवी ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कराने के उद्देश्य से प्रस्ताव मांगे.
श्रीसुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी में अवैध शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय परिसर में चल रहा बेमियादी अनशन दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. एके पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिए जाने पर स्थगित कर दिया गया.
मेले में विभिन्न संस्थानो व सरकारी संस्थान ने स्टॉल लगाकर नवीन तकनीकी बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन प्रदर्शित किया. वहीं गोष्ठी में कृषि विज्ञानं के वैज्ञानिकों, अधिकारियों द्वारा कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी. विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में कृषि रक्षा अधिकारी संजेश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया.
एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान उभाव एसओ नन्हे राम सरोज़ ने अपने आप को एडीजी बता कर पुलिस से धौस जताने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष तौर पर यातायात, लघु आपराधिक, उत्तराधिकर, घेरलू हिंसा, राजस्व, मोटर दुर्घटना, चकबन्दी, स्टाम्प एवं अन्य प्रकार के छोटे-छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता द्वारा किया जायेगा.
सिविल जज बलिया के आदेश पर थानाध्यक्ष उभावं नन्हे राम सरोज ने बुधवार को कोर्ट अमीन के मौजूदगी में सीयर ब्लाक की चहारदिवारी को तुड़वा कर वादी को कब्जा दिला दिया.
मनियर थाना क्षेत्र के महेंद्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई .
रानीगंज बाजार मे मंगलवार की शाम युवाओं का दल अभिषेक सिह व मनीष गोस्वामी के नेतृत्व मे कैंडिल मार्च निकाला और उरी में शहीद हुए भारतीय जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके अलावा बैरिया ब्लाक के प्रधानों, रानीगंज बाजार के व्यापारियों, सरजू प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बुधवार को शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.
मैं बलिया की बेटी हूं, जब तक मुझे तथा मेरे परिवार को लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक मैं अपना आंदोलन जारी रखूंगी. ऐसा कहना है स्वाति सिंह का. स्वाति सिंह गांधी पार्क में बुधवार को अपने और अपने पति दयाशंकर सिंह (भाजपा के निष्कासित नेता) के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी.
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक न्यायाधीश शमशेर बहादुर सिंह ने बुधवार को दीवानी न्यायालय स्थित परिवार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया.
बुधवार को तीन सूत्री मांगों के समर्थन में राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद इकाई से जुड़े कार्यकर्ता 8:00 बजे टाउन इंटर कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिए.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा इकाई सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मिश्रचक गांव में हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्र ने लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क करने पर बल दिया.
कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन सोहांव स्थित अनु राय इण्टर कॉलेज में हुआ. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सोहांव भाग्यमनी देवी ने फीता काटकर तथा दीप जलाकर किया.
रसड़ा तहसील प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
लखनेश्वरडीह स्थित विष्णु मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भगवान कृष्ण व रक्मिणी विवाह प्रसंग की धूम रही.
शाहमुहम्मदपुर गांव के पश्चिमपुरा में लगे 100 केवीए का ट्रान्सफार्मर का फ्यूज बार बार जल जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश पर अवैध एक हजार रुपये शुल्क के रूप में वसूले जाने से खफा छात्र नेता मुकेश यादव, नितेश सिंह, रवि सिंह आदि मंगलवार से महाविद्यालय परिसर में ही बेमियादि अनशन पर बैठ गये हैं.
एक मंच पर खड़े होकर सबने अपने जिले के गौरव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि सभी राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर आए और सर्वदलीय नेताओं ने दी शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि.
थाना उभांव क्षेत्र के ग्राम दोथ से थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने दो लोगो को 70 लीटर देशी शराब व 50 पाउच पैकेट के साथ सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया.