Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • मंदिर में खड़े होकर दिया भरोसा, तब टूटा अनशन
  • देश दुनिया

मंदिर में खड़े होकर दिया भरोसा, तब टूटा अनशन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा परिसर में एनएच 31 से अस्पताल तक लगभग 300 मीटर सड़क पुनर्निर्माण के लिए युवाओं द्वारा 72 घण्टे क्रमिक अनशन व उसके बाद 54 घण्टे बेमियादी अनशन के बाद मंगलवार की शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान पहुंचे.
News Desk 4 October, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
sonbarsa_bairiya_1

बैरिया (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा परिसर में एनएच 31 से अस्पताल तक लगभग 300 मीटर सड़क पुनर्निर्माण के लिए युवाओं द्वारा 72 घण्टे क्रमिक अनशन व उसके बाद 54 घण्टे बेमियादी अनशन के बाद मंगलवार की शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान पहुंचे. श्री पासवान ने तीन दिन के अन्दर निर्माण चालू करवा देने व बहुत जल्द ही निर्माण पूरा करवाने का भरोसा दिया. इसके बाद आन्दोलित युवा सन्तुष्ट हुए.

इसे भी पढ़ें – सोनबरसा में द्वाबा के नौजवानों का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू

सोनबरसा सीएचसी प्रांगण में मंगलवार को अनशन तुड़वाते जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, एसडीएम, सीओ. फोटो - बलिया लाइव
सोनबरसा सीएचसी प्रांगण में मंगलवार को अनशन तुड़वाते जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, एसडीएम, सीओ. फोटो – बलिया लाइव

इसे भी पढ़ें – अब सीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती की भी मांग

जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, एसडीएम अरविन्द कुमार व क्षेत्राधिकारी त्रयंबकनाथ दुबे ने जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया. अनशन समाप्त होते ही शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली. सुधीर पासवान ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मन्दिर में खड़ा होकर भरोसा दे रहे हूं, मैं भी आपके साथ का हूं. आपकी पीड़ा समझ रहा हूं. इस काम में देर नहीं होगी. जिस पर उत्साहित होकर नौजवान सुधीर पासवान का जयकारा कर उठे.

इसे भी पढ़ें – सीएचसी की व्यवस्था पर डॉ. अमरेंद्र ने जताई नाराजगी

sonbarsa_bairiya
सोनबरसा सीएचसी प्रांगण में अनशन पर बैठे युवकों विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं ने दिया नैतिक समर्थन

इसे भी पढ़ें – सोनबरसा में अनशन पर बैठे नितेश की हालत गंभीर

sonbarsa_bairiya_2

गौरतलब है कि कि युवाओं की  मांगों को जायज ठहराते हुए जहां भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, अभय शंकर सिंह, कांग्रेस नेता सीबी मिश्र, विनोद सिंह, सपा नेता विनायक मौर्य ने नैतिक समर्थन दिया. वही पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी व पीजी कॉलेज दुबेछपरा के छात्रों ने समर्थन किया. इलाके के नौजवान भी उनके साथ आ गये. 72 घण्टे क्रमिक अनशन के बाद भी जब बात नहीं बनी तो 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती को दुर्गविजय सिंह झलन, नितेश सिंह व निखिल उपाध्याय बेमियादी अनशन पर बैठ गये.

sonbarsa_bairiya_3

इसे भी पढ़ें – सीएचसी सोनबरसा में अनशनकारी अब करेंगे गांधीगीरी

युवाओं को इस बात की उम्मीद थी कि क्षेत्र के सांसद या विधायक आएंगे और वह उनकी मांग पूरी करते हुए अनशन तुड़वा देंगे. लेकिन न वे लोग आये न उनके कोई प्रतिनिधि ही पूछने आया. जिससे आक्रोशित युवा सोमवार को बाइक जुलूस निकाल सांसद व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुये बैरिया तिराहे पर दोनो का पुतला दहन कर अपने आक्रोश का इजहार किए. सोमवार की रात 12 बजे के बाद अनशन पर बैठे नितेश सिंह की हालत गम्भीर होने पर नायब तहसीलदार व बैरिया थानाध्यक्ष के साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने जबरदस्ती नितेश का उठा कर बलिया जिला अस्पताल पहुंचा दिया. जिसकी भनक लगते ही सैकड़ों युवा अनशन स्थल पर जमा हो गए. एक को पुलिस जबरदस्ती ले गई. उसके स्थान पर दो लोग धनन्जय सिंह व शैलेष सिंह अनशन पर बैठ गए.

sonbarsa_bairiya_5

इसे भी पढ़ें – सड़क होगी तब न पहुंचेंगे सीएचसी सोनबरसा

युवा अब आन्दोलन को और आक्रामक करने की तैयारी में थे कि जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंच गए. लम्बी वार्ता के बाद उनके आश्वासन से आन्दोलित युवा सन्तुष्ट हुए, साथ ही चेतावनी भी दिये कि आप आश्वासन पर खरे नहीं उतरे तो हम फिर आन्दोलन पर उतरेंगे ही. जिला पंचायत अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया. इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह, प्रकाश मौर्य, नीरज सिंह, बबलू मिश्र, अरबिन्द सिंह, शक्ति रंजन सिंह आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – अनशन समाप्त कराने के नाम पर मुंह छुऔव्वल

 

Related

Tags: एसडीएम डाक्टर बैरिया सड़क सीएचसी सीओ सुधीर पासवान सोनबरसा

Post navigation

Previous: तहसील दिवस पर सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी
Next: एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.