खंड शिक्षा अधिकारी ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर सोमवार को दुबहर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया ने कार्यभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सह समन्वयक एवं न्याय पंचायत संसाधन केंद्र के समन्वयकों के साथ बैठक में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.

कृषि निवेश मेले में दिए बेहतर खेती के टिप्स

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक सूचना कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड नवानगर के इसार पीथापट्टी के साधन सहकारी समिति पर एक कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामप्रधान सिसोटार विश्राम चैधरी ने दीप जलाकर किया.

बैंक में युवक की पिटाई, बैंककर्मियों की सफाई

अनिल वर्मा की माने तो वह बीते कई दिनों से अपनी छात्रवृति के लिए खुलवाए गए खाते के पास बुक लेने के लिए खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में चक्कर लगा रहा था. सोमवार को जब वह बैंक में पासबुक लेने पहुंचा तो बैंक कर्मियों ने उसे शाम को 4:00 बजे एक फोटो के साथ आने को कहा.

अबकि बीएसए पर 25,000 का जुर्माना

राज्य सूचना आयुक्त ने एक अध्यापक की नियुक्ति में हीलाहवाली पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह पर अर्थदण्ड पच्चीस हजार रुपये लगाया है.

ठाकुरबाड़ी में किराना एवं तेल संघ की बैठक

रसड़ा नगर के ठाकुरबाड़ी में किराना एवं तेल संघ के सदस्यों की बैठक रविवार की रात संघ के संरक्षक दीनानाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किराना व्यापारियों का प्रवेश शुल्क 51 रुपये तथा मासिक सदस्या शुल्क 25 रुपये लगाया जाए.

अफवाहों से बचें और बेफिक्र हो त्योहार मनाएं

बैरिया थाना परिसर मे सोमवार को क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे की अध्यक्षता में मुहर्रम व दशहरा पर्व को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक हुई.

नन्हें अध्यक्ष और श्रीनाथ महामंत्री चुने गए

बैरिया ब्लाक के सभागार में सोशल आडिट टीम के पदाधिकारियो का सर्व सहमति से चयन किया गया.

हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मिरनगंज गांव में एक दर्जन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने रविवार को आधी रात गए घरवालों को बंधक बनाकर नगदी समेत लाखों के गहने और समान लूट लिए. घरवाले किसी तरह शोर मचाते और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, इससे पहले लुटेरे समान लेकर भागने में सफल रहे.

सुरेमनपुर में पैसेंजर ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

बलिया-छपरा रेल सेक्शन पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई.

एकात्म मानववाद के प्रणेता का भावपूर्ण स्मरण

शिशु मंदिर के प्रांगण में खरीद मंडल (सिकंदरपुर) के तत्वावधान में आयोजित एक बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई.

डीएम कार्यालय में तैनात होमगार्ड की पेट दर्द से मौत

जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात होमगार्ड की सोमवार को पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई. रविवार की रात पेट में दर्द हुआ. उसके सहयोगियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद उसका पेट दर्द ठीक हो गया. सोमवार को सुबह वह अपने गांव गायघाट चला गया. गांव पर उसके पेट में फिर दर्द की शिकायत हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी.

साध पूरी होते ही जश्न में डूबा सिकंदरपुर

विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी के मंत्री पद के शपथ लेते ही पूरा क्षेत्र जश्न में डूब गया. एक तरफ जहां स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जम कर के आतिशबाजियां की एवं मिठाइयां बांटी व एक दूसरे को गले लगाया.

पकड़ी में मिट्टी की दिवार गिरने से किशोरी की मौत

फेफना थाना क्षेत्र के पकडी गांव में रविवार की रात कच्ची दीवार गिरने से तेरह वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया.

भृगु क्षेत्र में गूंजा स्वदेशी अपनाओ का नारा

स्वदेशी जागरण मंच ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के मौके पर स्थानीय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन काशी एवं गोरक्ष प्रांत का आयोजन किया गया.

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, हवा से उड़े होश

शनिवार को हुई भारी बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं चक्रवाती हवा से फसलों को हुए नुकसान से कई गांवों के किसानों के खिले चेहरे मुरझा भी गए.

खाना बनाते से समय झुलसा युवक

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरला अमहर पट्टी उत्तर में रविवार की दोपहर खाना बनाते समय एक युवक झुलस गया.

शांति समिति की बैठक में उठा खस्ताहाल सड़क का मुद्दा

दशहरा व मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को शान्ति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक में नगर निवासी खालिद जहीर ने जामा मस्जिद के समीप रास्ता खराब होने तथा नाले की पटिया टुटने, चन्दायर बल्लीपुर निवासी इकबाल ने रास्ते की समस्या, और पशुहारी निवासी मु़ अब्बासी ने बिजली के तार नीचे लटके होने आदि की समस्या उठाई.

एसडीएम ने चरौंवा के कोटेदारों को निलंबित किया

बिल्थरारोड के उप जिलाधाकारी बाबू राम ने क्षेत्र के चरौवा गांव के राशन वितरण में अनियमिता पाए जाने पर तीन कोटे की दुकानों को रविवार को निलंम्बित कर दिया. इस कार्रवाई से राशन माफिया सकते में है.

शहीद की पत्नी को सौंपा प्लाट के कागजात

कश्मीर के उड़ी में शहीद राजेश कुमार यादव की पत्नी को सौंपे गए प्लाट के कागजात. रविवार को लखनऊ के एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ दुबहर यादव डेरा पहुंचे.

सीएम का संदेश लेकर शहीद के घर पहुंचे नीरज शेखर

उड़ी आतंकी हमले में शहीद दुबहर यादव डेरा निवासी राजेश कुमार यादव के घर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश लेकर रविवार को सुबह राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहुंचे.