Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • अदालत के फैसले से नरही कांड में नया मोड़
  • Uncategorised

अदालत के फैसले से नरही कांड में नया मोड़

नरही कांड, जिसमें पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. उसमें एसीजेएम की अदालत के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया है. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कटघरे में खड़े हो गए हैं. पुलिस के सभी दावे को न्यायालय ने नकार दिया है.
News Desk 10 October, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
NARAHI_6

बलिया से कृष्णकांत पाठक

KK_PATHAKनरही कांड, जिसमें पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. उसमें एसीजेएम की अदालत के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया है. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कटघरे में खड़े हो गए हैं. पुलिस के सभी दावे को न्यायालय ने नकार दिया है. एसीजेएम द्वितीय ने पशुपालक चंद्रमा यादव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि वह पशु तस्कर नहीं, पशुपालक है और उन्हें सभी गायों को डेढ़ लाख रुपए का व्यक्तिगत बंधपत्र एवं उतनी ही धन राशि की एक जमानत दाखिल करने पर तथा उतनी ही रकम की अंडरटेकिंग दाखिल करने पर इस शर्त के साथ मुक्त किया जाए कि वह उन गायों का वध नहीं करेंगे. उनका विक्रय नहीं करेंगे तथा उन्हें सुरक्षित रखेंगे. न्यायालय में आवश्यक्ता पड़ने पर अपने खर्च पर प्रस्तुत करेंगे.

इसे भी पढ़ें – विनोद राय के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

नरही कांड जनपद का बहुचर्चित रहा है. अगस्त माह में नरही थाने पर हुए बवाल में एक निर्दोष व्यक्ति की पुलिस की गोली से जान चली गई थी. चंद्रमा यादव ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मुझे जान बूझकर प्रताड़ित करने के उद्देश्य से मेरे दुधारू गायों को पुलिस जबरन दरवाजे से उठाकर ले गई. मुझे पशु क्रूरता एवं गौ वध निवारण अधिनियम के अंतर्गत निरुद्ध कर दिया गया. एक मुकदमा अपराध संख्या 773 / 16 धारा 03/05ए/08 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम थाना नरही के खिलाफ प्रार्थी चंद्रमा यादव ने एसीजेएम द्वितीय के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गायों को मुक्त करने की मांग की थी. चंद्रमा ने दावा किया था कि गाय पैसे से मेले में खरीदा था और जिसका उपयोग अपने परिवार के लिए करता है. थाने से रिपोर्ट दाखिल की गई. रसीद की जांच सही ढंग से न्यायालय में दाखिल की गई, जिसमें रसीद गायों की खरीदारी मेले से होना बताया गया है.

इसे भी पढ़ें – तस्कर ‘चंद्रमा’ की जगह निर्दोष ‘चंद्रमा’ का पुलिसिया उत्पीड़न – उपेंद्र तिवारी

अभियोजन पक्ष की आपत्ति मात्र यह है कि चंद्रमा यादव टेढवा की मठिया थाना नरही की रसीद नहीं दिया, बल्कि ग्राम नरही की रसीद दिया एवं प्रार्थना पत्र टेढवा के मठिया की है. अधिवक्ता के पक्ष सुनने के बाद अदालत ने फैसला दिया कि शपथ पत्र के आधार पर सभी गायों को डेढ़ लाख रुपए की व्यक्तिगत अनुबंध पत्र तथा उसी धन राशि की एक जमानत दाखिल करने पर उतने रुपए के अंदर अंडर टेकिंग दाखिल करने पर गायों को मुक्त कर दिया जाय. चंद्रमा यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने व्यक्तिगत एवं राजनीतिक द्वेष से परेशान करने की नीयत से रसीद  के बावजूद उनके दुधारू गायों को जब्त कर लिया. इसके विरोध में धरना प्रदर्शन हुआ तथा एक निर्दोष व्यक्ति को पुलिस ने जानबूझकर गोली से मार दिया.

इसे भी पढ़ें – नरही कांड में भाजपा विधायक समेत 444 पर मुकदमा दर्ज

चंद्रमा यादव ने कहा है कि यदि पुलिस अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी उसी समय रसीद की सत्यता को समझ लेते और सकारात्मक रवैया अपनाते तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान गंवानी नहीं पड़ती. कहा कि अपने कसूर पर पर्दा डालने के लिए मुझे पशु तस्कर साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया. दूसरे के मुकदमों में मेरा नाम देकर मामले को दूसरा रूप दिया गया. न्यायालय में भी पहले झूठ बोला गया. सरकार के प्रभावी लोगों ने मुझे पशु तस्कर साबित करने के लिए फर्जी मुकदमों की सूची का अंबार लगा दिया, जबकि मेरे ऊपर तस्करी का कोई मुकदमा पूर्व में नहीं रहा है. न ही इस तरह का मैंने कोई कार्य किया है. यह बात न्यायालय के आदेश आने के बाद साबित हो गई है. मुकदमे का अंतिम निर्णय में उन्होंने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है. श्री यादव ने दोषी लोगों पर धोखाधड़ी तथा हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें – रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं विनोद राय की पत्नी

Related

Tags: अदालत कोर्ट नरही कांड भाजपा विनोद राय

Post navigation

Previous: चूल्हा मिलते महिलाओं के चेहरे खिल गए
Next: होटल के कमरे में मृत मिला रिटायर सैनिक

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.