Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बकुल्हाः न एक्सप्रेस ट्रेनें रूकीं, न जनता मानी
  • Uncategorised

बकुल्हाः न एक्सप्रेस ट्रेनें रूकीं, न जनता मानी

सुरेमनपुर और मांझी के बीच स्थित बकुल्हा रेलवे स्टेशन के तकदीर को संवारने की चर्चा वर्षों से चल रही है, किंतु इसकी न तो दशा सुधरी और न ही वर्षों पुरानी इस क्षेत्र की जनता की मांग पूरी हो सकी. यहां एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी विगत डेढ़ दशक से हो रही है.
News Desk 20 October, 2016

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bakulha-station

जयप्रकाशनगर (बलिया) से लवकुश सिंह 

LAVKUSH_SINGHसुरेमनपुर और मांझी के बीच स्थित बकुल्हा रेलवे स्टेशन के तकदीर को संवारने की चर्चा वर्षों से चल रही है, किंतु इसकी न तो दशा सुधरी और न ही वर्षों पुरानी इस क्षेत्र की जनता की मांग पूरी हो सकी. यहां एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी विगत डेढ़ दशक से हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रेल मंत्री हुआ करते थे तब से लेकर आज तक इस मांग को लेकर स्थानीय क्षेत्र के लोग प्रयास करते रहे, किंतु न यहां वो एक्सप्रेस ट्रेनें रूकी न लोगों का स्वर ही धीमा पड़ा. आज भी क्षेत्रीय जनता अपने उसी मांग के सांथ एक बार फिर हाजिर हैं.

manoj_sinha_3

बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने उस समय रेल चक्काजाम कर अपना आवाज बुलंद किया था, जिस दिन जेपी जयंती थी और जयप्रकाशनगर में जमावड़ा होना था. इसी दिन तत्कालीन रेल मंत्री रहे नीतीश कुमार जयप्रकाश नगर आ रहे थे. तब हजारों लोगों ने बकुल्हा रेलवे स्टेशन का नाम जयप्रकाशनगर करने और यहां महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए नीतीश कुमार का घेराव भी किया था. तब लागों की इस मांग पर नीतीश कुमार ने बकुल्हा स्टेशन पर मात्र एक जेपी जीवन फलक बोर्ड लगा कर मामले को विराम दे दिया.

एक बार फिर वही मांग जनता की जुबान पर ताजी हो चली है. 23 अक्टूबर को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जिले में होंगे. जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला निवासी जैनेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक शिवदयाल यादव, भवन टोला निवासी सुखदेव सिंह, ठेकहा निवासी दीपू सिंह, अठगांवा निवासी हरेकृष्ण सिंह, टोला शिवन राय निवासी राघवेंद्र सिंह, पिंटू यादव, सत्येंद्र यादव, टोला रिसालराय निवासी शिक्षक रामकुमार सिंह, रामपुर कोड़रहा के ग्राम प्रधान दशरथ यादव, चांददियर के ग्राम प्रधान विनोद यादव सहित सैकड़ों लागों ने इस बात पर बल दिया है कि अब जब गाजीपुर के सांसद मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री है, तो भी यह स्टेशन उपेक्षित है.

बिहार की ओर से यूपी का पहला स्टेशन है बकुल्हा

बिहार की ओर से इस रूट पर यात्रा करने पर यूपी का यह पहला स्टेशन व यूपी की ओर से यात्रा करने पर यूपी का आखिरी स्टेशन पड़ता है. इस स्टेशन के विषय में रेल मंत्री को विशेष रूप से सोचना चाहिए. कहते हैं यह स्टेशन लोकनायक जयप्रकाश नारायण की यादों से भी जुड़ा है. इसी स्टेशन से उतर कर जेपी अपने गांव सिताबदियारा जाया करते थे. यहां एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव के लिए तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को भी क्षेत्रीय लागों ने कई पत्रक दिए थे किंतु इस पर कोई अमल नहीं हो पाया.

वर्तमान में जयप्रकाशनगर, सिताबदियारा, बड़का बैजू टोला, इब्राहिमाबाद नौबरार, कर्ण छपरा, लक्ष्मण छपरा, शोभा छपरा, टोला शिवन राय, टोला बाजराय, टोला फकरू राय, चांददियर, टेकहा, बकुल्हा, नरहरी धाम, नवका टोला सहित तमाम गांवों के लागों को स्टेशन करीब रहते हुए भी लंबी दूरी का ट्रेन पकड़ने घर से काफी दूर छपरा या सुरेमनपुर जाना पड़ता है. इस क्षेत्र के लगभग डेढ लाख की अबादी को आज भी वही इंतजार है कि यहां अब तो उनकी इस समस्या का हल निकाल दे सरकार.

Related

Tags: एक्सप्रेस जयप्रकाशनगर जेपी ट्रेन बकुल्हा मनोज सिन्हा रेल लालू लोकनायक स्टेशन

Post navigation

Previous: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 23 को फेफना में
Next: आवास वितरण में धांधली का आरोप

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.