सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बारापन्नो गांव के समीप शुक्रवार की सुबह लीलकर मोड़ पर बस की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. रास्ते में अचानक बस के हॉर्न का तार कहीं से आपस में सट गया और वह लगातार बजने लगा. बस पर खलासी का काम कर रहे मनियर थाना क्षेत्र के निवासी मदन गोंड़ (45) नीचे से तार छुड़ाने के लिए उतर गया.
बैरिया बाजार में जल निगम केन्द्र के सामने शुक्रवार को एक्सिस बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का फीता काट कर उद्घाटन उप जिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार ने किया. इस अवसर पर उपस्थित बलिया शाखा के प्रबन्धक प्रभात कुमार ने बताया की इस ग्राहक सेवा केन्द्र से आधार कार्ड से लिंक्ड उपभोक्ता 26 बैंकों के खाते में धन की जमा निकासी कर सकेंगे.
मुरारपट्टी मठिया पर कांग्रेसियों की एक बैठक मुरली छपरा ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में 2017 के विधान सभा चुनाव की रणनीति बनाई गई. साथ ही हाल में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) अशोक सिंह के आदेश के क्रम में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा रामनगर निवासी पप्पू कुमार सिंह को जनपद बलिया का युवा इंटक का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी गई.
चन्दाडीह गांव स्थित लाखों का बना एएनएम सेन्टर स्वास्थ्य महकमे द्वारा ध्यान न देने के चलते बदहाली पर आंसू बहा रहा है. गांव वालों ने कई बार स्वास्थ्य महकमे का ध्यान इस ओर आकृष्ट करवाया, पर इस पर कोई ध्यान नही दिया गया. यहां पर नियुक्त कोई कर्मचारी यहां नही बैठता है, जिसके चलते यह जुआरियों व अवारा पशुओं का अड्डा बन गया है
