जन प्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के अस्तित्व पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. यह कितने ही हैरत की बात है कि जब चारों तरफ विकास की होड़ लगी हुई है, वही बैरिया ब्लाक के लिए स्थापित इकलौते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लोग कहते हैं कि यह अस्पताल डेढ़ दशक पहले जैसा होना चाहिए. इसके प्रति न तो जनप्रतिनिधियों मे कोई गंभीरता है, और न ही विभागीय उच्चाधिकारियों में.
