स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बड़ी बाजार स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल के सामने एक आभूषण व रेडीमेड की दुकान में पीछे से सेंध मारकर चोरों ने हजारों रुपये के कपडे, आभूषण व नकदी चुरा ले गए. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे व घटना की जांच शुरू कर दी.
बलिया भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुखपुरा में गर्मजोशी से किया गया. विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ रथ पहुंचने पर स्वागत किया. भाजपा नेत्री केतकी सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से रथ पर सवार नेताओं को लाद दिया गया.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से बुधवार को दीवानी न्यायालय सभागार में ‘विधिक सेवा दिवस‘ का आयोजन हुआ. गोष्ठी में 12 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की जरूरत के बारे में चर्चा की गई.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बलिया से प्रारम्भ हुआ और इसके साथ ही प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो गया. बलिया से परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रवाना किया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है.
प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देना सरकार की पहली प्राथमिकता है. महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है. इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उक्त बातें दर्जा प्राप्त मंत्री महिला कल्याण समिति के सलाहकार मीना तिवारी ने चांददियर में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही.
