Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • लिट्टी-चोखा-हॉलीवुड अभिनेत्री मैंडी मूर भी हैं दिवानी
  • Uncategorised

लिट्टी-चोखा-हॉलीवुड अभिनेत्री मैंडी मूर भी हैं दिवानी

पहले अभावग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के गरीब लोगों का मुख्य भोजन अब बड़े लोगों का शाही भोजन बन गया है. अब यह भोजन बड़ी - बड़ी पार्टियों का मुख्य डिश बन गया है. इसके साथ ही अब इस व्यंजन का स्वाद विदेशी लोगों को भी खूब भाने लगा है. वे भी लिट्टी चोखा के फैन बनते जा रहे हैं.
News Desk 12 December, 2016 1 minute read
mandy_moore_litt-1

गाजीपुर से विकास राय 

vikash_raiपहले अभावग्रस्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के गरीब लोगों का मुख्य भोजन अब बड़े लोगों का शाही भोजन बन गया है. अब यह भोजन बड़ी – बड़ी पार्टियों का मुख्य डिश बन गया है. इसके साथ ही अब इस व्यंजन का स्वाद विदेशी लोगों को भी खूब भाने लगा है. वे भी लिट्टी चोखा के फैन बनते जा रहे हैं.

बिहार के लिट्टी चोखा का स्वाद अब देश के साथ ही विदेशों में धूम मचा रहा है. देश में किसी भी बड़े आयोजन के मेनू कार्ड में लिट्टी चोखा का नाम जरूर शामिल होता है. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और अपने चटपटे स्वाद के लिए मशहूर इसके दीवानों की लिस्ट लगातार बढती जा रही है. “भईआ ई लिट्टी-चोखा अब सिर्फ बिहारी नहीं, इंटरनेशनल डिश हो गया है. इसका स्वाद तो अब विदेशों तक फैल गया है, अब यह हर जगह लोकप्रिय हो चुकी है. बहुत स्वाद है, खाकर देखिये मजा आ जाएगा.” भोजपुरी गायक अभिनेता सह राजनेता, सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज तिवारी ने भी लिट्टी चोखा के लिए गीत गाया जो काफी मशहूर हुआ है.

litti_1

देश के बड़े अभिनेता हों या राजनेता, आज सबकी पसंद है लिट्टी चोखा, देश के साथ ही विदेशी मेहमान भी बिहार आकर इस व्यंजन का स्वाद चखने के बाद दुबारा आने पर इसे ढूंढते जरूर हैं. आज देश के लगभग हर घर में इसका बोलबाला है. रोड किनारे लगे स्ट्रीट फूड्स के स्टॉल्स हों या फिर बड़े-बड़े होटल्स के मेनू कार्ड, आज हर जगह इसका खासा स्थान है. बलिया, गाजीपुर, लखनऊ व पटना के बाद अब यह देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति और पहचान बना लिया है. बिहार के बक्सर में तो इसके लिए एक वार्षिक मेला ही मशहूर है. अकेले उस पर्व के दिन करोड़ों लोग खास तौर से बाटी चोखा बनाते है और उसका स्वाद लेते है. यूपी बिहार के लगभग हर शादी में अन्य ब्यंजन के साथ लिट्टी चोखा अवश्य रहता है.

आमिर खान, अभिषेक बच्चन जहां लिट्टी चोखा के दीवाने हैं तो वहीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैंडी मूर को भी लिट्टी पसंद है. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तो अपने सरकारी आवास पर लिट्टी बनवाते थे और उसे खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती थी. आमिर खान अपने पहले टेलीविज़न शो के प्रचार के लिए पटना आए थे तो वे संजय गांधी जैविक उद्यान के पास बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का ठेला देखते ही रूक गए थे और उन्होंने वहां एक फुटपाथी दुकानदार से सत्तू भरी लिट्टी और बैंगन का भर्ता मांगा और दुकानदार ने प्लेट सजाकर उन्हें दिया.

लिट्टी-चोखा खाते समय आमिर खान अपनी आंखें नचा-नचा कर चारों तरफ़ देख भी रहे थे. उधर इस अचानक मिली खुशी से हैरान दुकानदार उनसे पैसे लेने में संकोच कर रहा था. इतने में आमिर ने उसे पांच सौ रुपए का नोट थमाया और चूंकि एक लिट्टी प्लेट में बची हुई थी, इसलिए प्लेट लेकर वह यह कहते हुए गाड़ी में बैठ गये कि पूरा खाकर ही प्लेट छोडूंगा. मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका मैंडी मूर कुछ दिनों पहले भारत दौरे पर आयीं थीं. उन्होंने बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी चोखा का जायका लिया और उसे ‘लजीज’ बताया. उन्होंने बिहार की राजधानी पटना के दौरे के दौरान ट्विटर पर लिखा, “मजेदार! असली बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा का जायका ले रही हूं.” बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानि अभिषेक बच्चन ने पटना में चल रही प्रो कबड्डी लीग में अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का हौसला अफजाई करने पहुंचे और लिट्टी-चोखा का आनंद उठाया था. अभिषेक ने बताया कि यह बेहद स्वादिष्ट है. मैच के हॉफ टाइम के दौरान उन्होंने कहा, “सुबह पटना पहुंचा हूं और आते ही बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा का मजा लिया.”

अभिषेक ने कहा कि अगर आप पटना आकर लिट्टी-चोखा नहीं खाते हैं तो आप एक बेहतर स्वाद मिस कर देंगे. कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने दिल्ली में लगे फूड फेस्टिवल में बिहार का मशहूर डिश लिट्टी चोखा टेस्ट किया. राहुल ने बाद में ट्विटर पर लिखा ‘एनएएसवीआई की तरफ से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में स्ट्रीट फूड को बहुत इन्जॉय किया.’ लिट्टी-चोखा देवरिया, बलिया, जौनपुर, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी आदि जिलों के साथ पश्चिमी बिहार के सिवान, गोपालगंज, छपरा, हाजीपुर, बेतिया सहित बिहार की राजधानी पटना में बड़े शौक से खाया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह व्यंजन काफी अच्छा है. पहले तो इसमें तेल-मसाला ना होने की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा नहीं है.दूसरा इसमें चने का सत्तू है जो पेट के लिए काफी अच्छा और पाचक होता है.

Tags: लखनऊ लिट्टी चोखा

Post navigation

Previous: सेवा सिर्फ बात से नहीं होती, काम करना पड़ता है – मनोज सिन्हा
Next: रसड़ा में नाबार्ड प्रायोजित क्षमता विकास प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.