Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • मौका मिला तो बैरिया में होगा सैफई जैसा विकास – मनोज सिंह
  • Uncategorised

मौका मिला तो बैरिया में होगा सैफई जैसा विकास – मनोज सिंह

जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आठ दिन तक चलाई गई जनसंवाद पदयात्रा का समापन सोमवार को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर सांस्कृतिक समारोह से किया गया. भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायकों और अभिनेता अभिनेत्रियों ने यहां उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
News Desk 12 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bairiya_manoj_singh_3a

बैरिया (बलिया)। जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में आठ दिन तक चलाई गई जनसंवाद पदयात्रा का समापन सोमवार को बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर सांस्कृतिक समारोह से किया गया.  भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायकों और अभिनेता अभिनेत्रियों ने यहां उमड़ी अपार भीड़ को देखकर उत्साहित होकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को एक एक करके गिनाया और मिशन 2017 में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया.

bairiya_manoj_singh_5

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि प्रदेश के लिए समाजवादी पार्टी से बेहतर न कोई सरकार हो सकती है. और ना ही अखिलेश यादव से बढ़िया कोई मुख्यमंत्री हो सकता है. यह आम किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओ छात्र सभी को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बनाते हैं और लागू भी करते हैं. श्री राय ने  कहा कि सपा जिला महासचिव मनोज सिंह ने गांव-गांव जनसंवाद पदयात्रा करके लोगों से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां शेयर की और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के लिए जो कार्य किया है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. आज  यह अपार युवाओं की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है कि युवा मनोज ने युवाओं के लिए कार्य किया है.

bairiya_manoj_singh

उमड़ी युवाओं की भीड़ को देखकर अति उत्साहित मनोज सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव गांव घूम कर के पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया है और लोगों का संदेश ले जाकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंग. बैरिया विधानसभा क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं, लेकिन मैं यह दावे के साथ कहता हूं कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने जो विकास किया वह पहले कभी नहीं हुआ. बिना किसी सांसद या विधायक के पद पर रहते हुए भी मैंने अकेले मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विद्युत समस्या और अन्य समस्या का जितना समाधान कराया. उतना भारतीय जनता पार्टी के सांसद नहीं करा पाए हैं. मनोज सिंह युवाओं का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि अगर पार्टी ने अवसर दिया और आप ने आशीर्वाद दिया तो बैरिया विधानसभा क्षेत्र सैफई से कम नहीं रहेगा.

bairiya_manoj_singh_2 bairiya_manoj_singh_1

वरिष्ठ सपा नेता बैजनाथ यादव की अध्यक्षता व प्रोफेसर सुभाष सिंह के संचालन में चले समापन समारोह में लालजी यादव, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राज नारायण सिंह, लालू यादव, अजबनारायण सिंह, राजनारायण सिंह, अरुण सिंह, विनोद यादव, राजू कुमार सिंह, दुर्ग विजय सिंह झलन, प्रकाश कुमार, धनंजय सिंह, आदि दर्जनों प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनोज सिंह द्वारा आयोजित युवाओं के लिए कार्यक्रम व जनसंवाद पदयात्रा की सराहना करते हुए सपा की नीतियां दोहराई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की सरकार बनाने व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया.

 

Related

Tags: चुनाव बैरिया मनोज सिंह मिशन 2017 विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: बैरिया से सपा नेता सूर्यभान सिंह ने भी पेश की दावेदारी
Next: सर चढ़ बोला कलाकारों का जादू, नाचे, गाए, जमकर थिरके

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.