Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लॉकडाउन: प्रयागराज में फंसे 9000+ छात्रों को घर भेजेगी योगी सरकार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज

लॉकडाउन: प्रयागराज में फंसे 9000+ छात्रों को घर भेजेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उप्र के अन्य जिलों के छात्रों को भी उनके गृह जनपदों में भेजने का फैसला किया है.
News Desk 27 April, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
awanish_awasthi

प्रयागराज के छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में पुलिस आरक्षी छात्र-छात्राओं को गंतव्य स्थल तक ले जाएंगे: ACS, गृह व सूचना, श्री @AwasthiAwanishK जी@ShishirGoUP

— Government of UP (@UPGovt) April 27, 2020

लखनऊ/प्रयागराज। कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को वापस लाने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उप्र के अन्य जिलों के छात्रों को भी उनके गृह जनपदों में भेजने का फैसला किया है. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह प्रकरण संज्ञान में लाने के बाद मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसके निर्देश दिए.

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसके लिए प्रयागराज के जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं. इस समय प्रयागराज में करीब 9,000-10,000 छात्र-छात्रायें हैं. इन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 300 बसों से चरणबद्ध तरीके से आज शाम या कल से पुलिस सुरक्षा के साथ वापस भेजना शुरू कर दिया जायेगा. इन सभी छात्रों का नाम, पता सहित पूरी जानकारी दर्ज की जायेगी.

उन्होंने बताया कि पहले चरण में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर और चित्रकूट में छात्र भेजे जायेंगे. इसके बाद इन्हीं बसों से दूसरे चरण में अन्य जनपदों में छात्रों को भेजा जायेगा.



अपर मुख्य सचिव के मुताबिक मुख्यमंत्री ने छात्र हित को सर्वोपरि बताया है. उनका कहना है कि जब हम कोटा से अपने प्रदेश के छात्रों को वापस ला सकते हैं, तो फिर प्रदेश के छात्रों को भी उन्हें उनके जनपदों में भेजा जा सकता है. वहीं अगर अन्य राज्य अपने छात्र-छात्राओं को यहां से वापस बुलाना चाहेंगे, तो उनके लिए भी सरकार पूरी व्यवस्था करेगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरियाणा से कामगारों को वापस लाया गया. रविवार को सहारनपुर बार्डर पर 74 बसें, शामली बार्डर पर 55 बसें, बागपत बार्डर पर 47 बसें, मथुरा बार्डर पर 63 बसें और बुलंदशहर बार्डर पर 89 बसें आईं. उन्होंने बताया कि इस तरह रविवार को 328 बसों से 9992 श्रमिकों को उत्तर प्रदेश लाया. इससे पहले शनिवार को 2224 श्रमिक वापस लाये गये थे.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सहारनपुर से 76, शामली से 61, बागपत से 49, मथुरा से 70 और बुलंदशहर से 93 बसों को मिलाकर 349 बसों को जनपद स्तर पर भेजा गया. सभी बसें जिलों में पहुंच गई हैं और श्रमिक अपने गृह जनपद के क्वारंटाइन सेंटर में हैं. अभी तक कुल 12216 श्रमिकों को वापस लाकर क्वारंटाइन किया जा चुका है.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अन्य राज्यों से श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में वापस लाया जाना एक बड़ी उपलब्धि है. उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने बसें भेजकर पहले कोटा से बच्चों को सकुशल उनके घर तक पहुंचवाया है. प्रत्येक बच्चे को फोन करके उनका हाल-चाल भी लिया जा रहा है. अब हरियाणा से आए श्रमिकों को भी क्वारंटाइन केंद्र में रखकर अवधि पूर्ण करने के बाद उन्हें भी ‘होम क्वारंटाइन’ में भेजा जाएगा.

For all students in Prayagraj pic.twitter.com/Hh8ckACNHT

— DM Prayagraj (@DM_PRAYAGRAJ) April 27, 2020

Related

Tags: इलाहाबाद छात्र प्रयागराज यूपी लखनऊ

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली ने ली दस की जान
Next: अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.