Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • जानिए कब है महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली और कहां
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

जानिए कब है महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली और कहां

इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल से 30 जून तक पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों में से 4458 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है
News Desk 4 September, 2019 1 minute read
ARMY_WOMAN

12 से 14 सितंबर तक अभ्यर्थियों का फिटनेस परीक्षण और दस्तावेजों की होगी जांच

लखनऊ। सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाले महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली के लिए लखनऊ में तैयारियां पूरी की जा रही हैं. रैली में भाग लेनेवाली चयनित 4458 महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र पहले जारी किया जा चुका है.

वैसे वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर प्रवेश पत्र निकाला जा सकता है। इसके अलावा व्यक्तिगत लॉगइन पर जाकर भी प्रवेश पत्र निकाला जा सकता है. सेना ने प्रवेश पत्र को अच्छे कागज व लेजर प्रिन्टर से प्रिंट कराने की सलाह दी है. साथ ही चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी बिना प्रवेश पत्र रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे. इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल से 30 जून तक पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों में से 4458 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है. यह सभी चयनित महिला अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत लॉग इन से पद पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्रिन्ट कर सकते हैं.

लेटेस्ट अपडेट

देश की रक्षा करने का जज्बा लेकर बेटियों ने बृहस्पतिवार 12 सितंबर 2019 को जब 1.6 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौडऩा शुरू किया तो एक पल लगा कि वह हवा से बातें कर रही हों. आसमान से ऊंचे विश्वास ने उनके आगे आने वाली सारी बाधाओं को दूर किया. पहले दौड़ और फिर लांग जंप में बेटियों ने सफलता के झंडे फहरा दिए. अब देश में पहली बार सैनिक जीडी बनने का उनका सपना हकीकत में बदलने से बस एक कदम दूर रह गया है. एएमसी स्टेडियम में मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों की भर्ती पहली बार शुरू हुई. पहले दिन सेना ने 41 जिलों की 1884 बालिकाओं को ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र जारी किया था. इसमें से करीब 600 बालिकाएं ही भर्ती रैली में शामिल हुईं. भर्ती रैली स्थल पर प्रदेश के कई जिलों से बालिकाएं अपने अभिभावकों के संग पहुंची. सुबह चार बजे से उनके दस्तावेजों और प्रवेश पत्र की जांच के बाद टोकन नंबर जारी किए गए.

Lucknow: Women take part in recruitment drive for soldiers on general duty in the Military Police, in AMC Center and College . pic.twitter.com/AccHFu0UYm

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 12, 2019

इसे भी पढ़ें – खुशखबरी, जानिए बलिया समेत 12 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कब से होगी

सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के निदेशक भर्ती आशुतोष मेहता ने बताया कि यूपी व उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित तिथि व जिले के अनुरूप भर्ती रैली में आना होगा. उन्होंने कहा कि लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र व कॉलेज के स्टेडियम में आयोजित होनेवाले इस भर्ती रैली के प्रथम चरण में 12 से 14 सितंबर 2019 तक अभ्यर्थियों का फिटनेस परीक्षण और दस्तावेजों की जॉच की जायेगी.

जिलेवार व तिथिवार कार्यक्रम

12 सितंबर
अमेठी, अम्बेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, फैजाबाद, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, फरूर्खाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, ओरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, महोबा और चित्रकूट के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

13 सितंबर
बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बुलंदषहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, मैनपुरी, एटा, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज और मथुरा के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं

14 सितंबर
जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, संतरविदास नगर, मिजार्पुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया बलिया तथा उत्तराखंड के जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी-गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टेहरी-गढ़वाल व उत्तरकाशी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं

इस परीक्षण व जांच में सफल अभ्यर्थियों की 15 सितंबर से चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा. पूर्ण रूप से आर्हता प्राप्त व चिकित्सकीय परीक्षण में सफल सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आगामी 27 अक्टूबर 2019 को आयोजित की जायेगी.

Tags: भर्ती मउ महिला मिजार्पुर रैली लखनऊ वाराणसी संतरविदास नगर सैन्य पुलिस सोनभद्र

Post navigation

Previous: हाईटेंशन तार ने ली महिला की जान और हादसों की अन्य खबरें
Next: क्राइम राउंडअप – असलहों समेत नगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन अपराधी

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.