बांसडीह क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए के लिए भोर से ही लाइन में लग रहे उपभोक्ता फिर भी हाथ खाली

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस सिलेंडर गोदामों और एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग रात से ही पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े हो जा रहे हैं।

बांसडीह में रुद्र भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को हालात बेकाबू नजर आए। महज 300 गैस सिलेंडर की खेप पहुंची, लेकिन उस पर हजारों उपभोक्ताओं की भीड़ टूट पड़ी। चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से करीब 150 सिलेंडर पहले से ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के चलते रिजर्व थे, जिससे मौके पर पहुंचे लोगों के लिए सिर्फ 150 सिलेंडर ही बच पाए।

इसी सीमित संख्या पर कब्जा पाने के लिए भोर 3 बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह होते-होते यह लाइन हजारों में बदल गई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतार एजेंसी के बाहर कई सौ मीटर तक फैल गई, जहां हर किसी की नजर एक सिलेंडर पर टिकी रही।

जैसे ही वितरण की तैयारी शुरू हुई, माहौल और गर्मा गया। आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “जब आधा सिलेंडर पहले से बुक है, तो बाकी लोगों को क्यों बुलाया जाता है? यह सीधा-सीधा आम जनता के साथ अन्याय है।”

स्थानीय लोगों के अनुसार गैस के लिए एक ही परिवार के दो सदस्य अलग-अलग स्थानों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। एक सदस्य गैस एजेंसी कार्यालय पर पर्ची कटवाने के लिए खड़ा है, तो दूसरा करीब दो किलोमीटर दूर शाहपुर स्थित गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ है।

सबसे खराब स्थिति महिलाओं की है, जो एजेंसी परिसर में अलग लाइन लगाकर घंटों इंतजार कर रही हैं। अव्यवस्था और भीड़ के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है। घरों में चूल्हा ठंडा है, लेकिन यहां हर बार लाइन लगाकर भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

मौके पर हालात और भी चिंताजनक हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रुद्र भारत गैस एजेंसी का संचालक या कोई कर्मचारी नजर नहीं आया, वहीं प्रशासनिक अमला भी अनुपस्थित है। इतनी भारी भीड़ के बीच गैस वितरण कैसे किया जाएगा, इसको लेकर किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel