Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय बनाकर करें कार्य तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी होगा बेहतर- सांसद
  • बलिया शहर

जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय बनाकर करें कार्य तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी होगा बेहतर- सांसद

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं. जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी. इसका फायदा होगा कि वहां की धरातलीय समस्याओं पर बात होगी. जितना संवाद होगा, उतना बेहतर समाधान होगा.
Central Desk 28 April, 2022 1 minute read
A meeting was held in the Collectorate Auditorium on Thursday under the chairmanship of MP Virendra Singh Mast

– सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

– कहा, विकास के मुद्दों पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक

बलिया. जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से जनपद की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा विकास के मुद्दों पर जरूरी सुझाव लिए गए. जलजमाव और जल प्लावन की समस्या, कृषि, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं पर विशेष समीक्षा हुई.

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं. जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी. इसका फायदा होगा कि वहां की धरातलीय समस्याओं पर बात होगी. जितना संवाद होगा, उतना बेहतर समाधान होगा.

सांसद ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाना और जाम से निजात दिलाना भी महत्वपूर्ण कार्यों में एक है। इस पर सभी सदस्यों ने हामी भरी। सांसद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कहा कि पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने और जाम से निजात दिलाने के लिए कार्यवाही की जाए. उन्होंने कहा कि जल प्लावन भी यहां की बड़ी समस्या है. कृषि योग्य भूमि और नगरीय इलाकों में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से काम हो. सांसद मस्त ने कहा कि गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाएं हैं. सभी क्षेत्रीय विधायक, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में इसके प्रति लोगों को प्रोत्साहित करें. लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि किसी भी किसान को लोन लेने में दिक्कत होने की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए.

 

बाढ़-कटान से बचाव को परियोजना बनाएं, स्वीकृत हम कराएंगे: दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया की हर समस्या हमारी समस्या है. खेती-किसानी, बाढ़, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क से जुड़ी समस्या प्राथमिकता पर है. बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि बाढ़ खण्ड के अभियन्ता बचाव की आवश्यकता को देखते हुए परियोजना बनाएं, स्वीकृत कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी. राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व से सहयोग लेकर बड़ी से बड़ी परियोजना बलिया लेकर आएंगे. जलजमाव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्से का पानी कटहल नाले में गिर सकता है, यह सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि वरुणा ड्रेन पर अगर कार्य हो तो काफी हद तक जल प्लावन की समस्याएं कम हो जाएंगी.

 

जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कालेज की सौगात

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले को जल्द ही मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कालेज की सौगात मिलने वाली है. पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज देने के लिए सरकार सहमत है, लेकिन अगर प्रशासन जमीन उपलब्ध करा देता है तो पूर्ण रूप से सरकारी मेडिकल कॉलेज यहां मिल जाएगा. जमीन की उपलब्धता की दशा में इंजीनियरिंग कॉलेज की भी सौगात मिलने का भरोसा उन्होंने दिलाया.

 

जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और जरूरी सुझाव दिए. समिति के सह अध्यक्ष व सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरा क्षेत्र सरयू का बेल्ट है. अंतरप्रांतीय सीमा होने के चलते सख्त कानून व्यवस्था और अवैध सामग्री की आवाजाही पर कड़ाई से रोकथाम की आवश्यकता है. विधायक केतकी सिंह ने राजस्व कर्मियों की कार्यशैली पर नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी का घर गिराना हो तो उसमें वैधानिक नियमों का पालन जरूर किया जाए. पर्वतपुर रेगुलेटर को भी एक महीने के अंदर दुरुस्त कराने का निर्देश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिया. विधायक संग्राम सिंह यादव ने सुझाव दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता से पुलिस कम से कम सही ढंग से बात करे और हर पीड़ित को न्याय दिलाए। क्षेत्र में बिजली, सड़क, पुल निर्माण से जुड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी व कटान से प्रभावित हो रही आबादी को बचाने की बात रखी. विधायक मु रिजवी ने कहा कि छोटे-मोटे विवाद में थाना प्रभारी रुचि नहीं लेते हैं, जिसके चलते वह बड़ा घाव बन जाता है. ऐसे मामलों को छोटा रहने पर ही निपटा दिया जाए. थाना क्षेत्र के गांव के संभ्रांत लोगों से समन्वय बनाने की कोई पहल नहीं हो रही है. विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे और विकास हो, यही हम सब का प्रयास होना चाहिए. अंचल ने गौशालाओं में व्यवस्था सुधारने के साथ बैरिया क्षेत्र में देवपुर मठिया रेगुलेटर को दुरुस्त कराने को कहा.

 

चेयरमैन ने कॉपरेटिव बैंक का सभागार बनवाने की मांग की

कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद दूबे ने कॉपरेटिव बैंक का एक सभागार बनवाने की मांग की. इस पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सभागार के लिए अपनी सांसद निधि से धन देने की घोषणा की. सहकारी बैंक से जुड़े अन्य समस्याएं संज्ञान में आने पर सांसद ने कहा कि एक-एक समस्या को लिखित रूप में अवगत कराएं. हर एक समस्या के समाधान का प्रयास होगा.

 

बिजली विभाग की अलग से होगी समीक्षा

बिजली से संबंधित समीक्षा के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ‘पावर ऑफ ऑल’ योजना के माध्यम से जर्जर तार और खंभे बदलने का कार्य करें. ट्रांसफार्मरर 24 से 48 घंटे में जरूर बदल दिया जाए. ऐसाा नहीं होने की शिकायत मिलने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत को फटकार भी लगाई. उन्होंनेे मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग की अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की जाए.

 

सभी ब्लॉक प्रमुख 10-10 तालाब बनवाएं

बैठक में सांसद ने जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए सभी ब्लॉक प्रमुखों को अपने ब्लॉक क्षेत्र में 10 तालाब बनवाने का टास्क दिया. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 500 तालाब बनाने का लक्ष्य रखें. इससे वाटर लेवल ऊपर आएगा ही, आसपास की खेती की उत्पादकता भी बढ़ेगी. सीडीओ को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा. जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया. बैठक में निगरानी समिति के सभी सदस्य और अधिकारी गण मौजूद थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: शौर्य स्थान पर अतिक्रमण कर किए जा रहे नवनिर्माण को प्रशासन ने हटवाया, विधायक ने तहसीदार को धमकाया
Next: एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ एम ओ यू

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.