Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • बलिया के ‘संकल्प’ के सितारों की अंतरराष्ट्रीय आकाश में चमक
  • Featured Story
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के ‘संकल्प’ के सितारों की अंतरराष्ट्रीय आकाश में चमक

यह फिल्म भिखारी ठाकुर के नाटक 'बिदेसिया' के मूल कथा युवाओं का रोजगार के अभाव में गांव से शहर की ओर पलायन और स्त्री विमर्श को केंद्र में रख बनी है.
Central Desk 13 January, 2020 1 minute read
Sankalp_Ballia

बलिया : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नजर आएंगे संकल्प के रंगकर्मी. महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की अमर कृति ‘बिदेसिया’ और ‘गिरमिटिया’ मजदूरों की संघर्ष गाथा पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में संकल्प के आधा दर्जन रंगकर्मियों ने अभिनय किया है.

 

 

सिंगापुर के नियो प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित यह फिल्म रिलीज हो गई है और पटना के बिहार आर्ट म्यूजियम में दर्शकों के लिए प्रतिदिन प्रदर्शित की जा रही है. भिखारी ठाकुर स्कूल आफ ड्रामा पटना के सहयोग से बनी इस फिल्म में रंग जगत की कई महत्वपूर्ण हस्तियों के साक्षात्कार हैं उसमें भिखारी ठाकुर स्कूल आफ ड्रामा पटना के निदेशक हरिवंश व संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी के नाम प्रमुख हैं.

यह फिल्म भिखारी ठाकुर के नाटक ‘बिदेसिया’ के मूल कथा युवाओं का रोजगार के अभाव में गांव से शहर की ओर पलायन और स्त्री विमर्श को केंद्र में रखकर बनी है. साथ ही गिरमिटिया मजदूरों की त्रासदी पूर्ण जीवन और उनकी संघर्ष गाथा भी इस फिल्म में दिखायी गयी है.

फिल्म में जनपद के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी व निर्देशक आशीष त्रिवेदी के साथ रंगकर्मी सोनी, ट्विंकल गुप्ता और आनंद कुमार चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. इनके अलावा अर्जुन कुमार रावत, साहिल गुप्ता, चंदन गुप्ता, गोविंदा और प्रकाश तिवारी ने भी अभिनय किया है.

 

 

ज्ञात हो कि संकल्प संस्था विगत 15 वर्षों से बलिया के रंगमंच को समृद्ध कर रही है. इस दौरान संस्था ने भिखारी ठाकुर के नाटक बिदेसिया को देश के कई महत्वपूर्ण शहरों में पचास से अधिक मंचो पर मंचित किया है. संस्था द्वारा अभी हाल ही में अपनीं 15 वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव आयोजन किया गया था. संस्था से प्रतिवर्ष दर्जनों रंगकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रंगकर्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाते हैं.

संकल्प से जुड़े अब तक सौ से ज्यादा रंगकर्मियों ने रंगमंच और फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया है. संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी विगत 20 वर्षों से रंगमंच पर लगातार सक्रिय हैं.

पचास से अधिक नाटकों में अभिनय और दो दर्जनों से अधिक नाटकों का निर्देशन कर चुके आशीष ने हिंदी फिल्मि ट्रू लव प्यार के पंछी का निर्देशन भी किया है. रंगमंच पर सक्रियता के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा इन्हें जूनियर फैलोशिप अवार्ड मिल चुका है.

 

 

डाक्यूमेंट्री फिल्म में अभिनय कर चुके आनंद कुमार चौहान विगत 15 वर्षों से बलिया के रंगमंच पर सक्रिय है. दो दर्जन से अधिक नाटकों में मुख्य भूमिका निभा चुके आनंद को कई बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है. आनन्द ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है.

डाक्यूमेंट्री फिल्म में अभिनय कर चुकी सोनी विगत 6 वर्षों से बलिया के रंगमंच को समृद्ध कर रही हैं. इस दौरान इन्होंने दर्जनों नटकों में बतौर नायिका शानदार अभिनय किया. अभी हाल ही में इन्हें संकल्प सम्मान से नवाजा गया है.

इस फिल्म में अभिनय कर चुकी ट्विंकल गुप्ता पिछले पांच वर्षों से बलिया के रंगमंच को समृद्ध कर रही हैं. दर्जनों नाटकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी ट्विंकल ने कम उम्र में ही बलिया के रंगमंच पर अपनी पहचान बनायी हे.

 

 

संकल्प की इस शानदार सफलता पर वरिष्ठ कवि एवं सहित्यकार डॉ० जनार्दन राय, प्रोफेसर यशवंत सिंह, रामजी तिवारी, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ० कादम्बिनी सिंह, डॉ० राजेंद्र भारती, शैलेंद्र मिश्र, संजय मौर्या, उपेन्द्र सिंह, जयनगर मिश्र, अरविंद कुमार गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, ज्ञानेन्द्र यादव, समीर पांडेय, डा० अशोक कंचन जमालपुरी इत्यादि ने पूरी टीम को बधाई दी है.

Tags: बिदेशिया भिखाली ठाकुर रंगकर्मी संकल्प सिंगापुर

Post navigation

Previous: 1857 क्रांति के नायक की जयंती पर होगा शहीद मंगल पांडे हाफ मैराथन 2020
Next: किसी से मिलकर घर लौटती महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.