छठ व्रत के लिए गंगासागर मिश्रा ने की सामग्री वितरण, सैकड़ों महिलाओं ने जताया आभार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

केके पाठक, बलिया

छठ महापर्व के अवसर पर समाजसेवी गंगासागर मिश्रा ने अपने आवास पर शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंद व्रतियों को पूजन सामग्री वितरित की। व्रतियों को फल, फूल, नारियल, सूप, साड़ी आदि सामग्री दी गई, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं।

गंगासागर मिश्रा ने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से यह सेवा कार्य कर रहे हैं ताकि कोई भी श्रद्धालु अभाव के कारण छठ पर्व मनाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, यदि भगवान ने देने योग्य बनाया है तो दान और सेवा अवश्य करनी चाहिए।”

इस अवसर पर भुवनेश्वर मिश्रा ने भी गंगासागर मिश्रा के इस पुनीत कार्य की सराहना की और कहा कि व्रतियों की मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम में मोहन दुबे, वीर बहादुर दुबे, धरीक्षण मिश्रा, पशुपति मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, किशोर पांडे, बृजेश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, शिवकुमार राम, दुर्गेश मिश्रा, राजेंद्र राम, रामसागर यादव, भदई राजभर, देबू यादव, बालेश्वर भर, अशोक वर्मा, विजय प्रजापति, सूरज पासवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel