पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया की कार से बियर के कैन बरामद, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्ता, बिल्थरारोड

357 सीयर विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया एक बार फिर विवादों में हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) में शुक्रवार शाम उनकी गाड़ी की डिक्की से तीन बियर के कैन बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया बिहार चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। उनके साथ भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह भी मौजूद थे। बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, ऐसे में शराब बरामदगी को गंभीर अपराध माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, बेतिया पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की खबर शनिवार को बलिया पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इसी मुद्दे पर बातें हो रही हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है, किसी ने भी खुलकर बयान देने से परहेज किया है। वहीं विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
फिलहाल बेतिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE