Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • Ganga Dussehra 2021 पर विशेष- बलिया में गंगानदी का जल आज भी शुद्ध
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • स्पेशल/Exclusive

Ganga Dussehra 2021 पर विशेष- बलिया में गंगानदी का जल आज भी शुद्ध

Remote Desk 20 June, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ganga Mundan 1

*यहाँ की गांगेय घाटी
जैव विविधता सेभरपूर,
सूँसों का है बसेरा*

बलिया. आज गंगा दशहरा है. सर्वपापहारिणी गंगा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को ही राजा भगीरथ के कठोर तप से प्रसन्न होकर पृथ्वी पर आयी थी , इसीलिए उन्हें भागीरथी भी कहते है . अध्यात्मतत्ववेता साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि ‘इनके प्रचण्ड वेग को गंगोत्री में अपनी जटाओं से भगवान शिव ने रोका था ,इस तिथि को दस डुबकियों के साथ स्नान करने एवं दस प्रकार के पुष्पों , दसांग धूप , दस दीपक , दस प्रकार के नैवेद्य ,दस फ़लों , दस ताम्बूल से पूजन करने तथा दस सत्पात्रों को दान देने से तीन कायिक , चार वाचिक और तीन मानसिक दस पापों से मुक्ति मिलती है . इस दिन गंगावतरण की कथा सुनने और महात्मा भगीरथ के कठिन तप को स्मरण करते हुए मां गंगा की मर्यादा बनाये रखने हेतु इन्हे किसी भी प्रकार से प्रदूषित – गन्दा नहीं करने एवं दूसरों को नहीं करने देने का संकल्प करने का शास्त्रोक्त विधान है’.

 


कौशिकेय ने बताया कि अयोध्या का सूर्यवंश जिसमें भगवान राम का जन्म हुआ था इन्ही के पूर्वज राजा सगर की दो रानियां थी केशिनी और सुमति . केशिनी का एक पुत्र हुआ असमंजस और सुमति के साठ हजार पुत्र हुए . एकबार राजा सगर ने अश्वमेद्य यज्ञ किया , इस यज्ञ के घोड़े को चुराकर इन्द्र ने वर्तमान गंगासागर में कपिलमुनि के आश्रम में छिपा दिया . घोड़े खोजते पहुंचे सगर के साठ हजार पुत्र समाधारित मुनि को दोषी ठहराते हुए अपशब्द कहने लगे जिससे उनकी समाधि भंग हो गयी , उनके नेत्रों की दृष्टि पड़ते ही सभी जलकर भस्म हो गये .


अपने इन पूर्वजों को तारने के लिए सूर्यवंश के राजा अंशुमान और दिलीप ने गंगा नदी को पृथ्वी पर लाने के अनेक प्रयत्न किये परन्तु सफ़ल नहीं हो पाये . राजा दिलीप के पुत्र भगीरथ ने हिमालय में कठोर तपस्या किया जिससे गंगाजी प्रसन्न हो गयी , उन्होने कहा कि मैं तुम्हारे साथ धरती पर चलने को तैयार हूं परन्तु सबसे बड़ी बाधा है हमारा विनाशकारी वेग जिससे हमारे मार्ग में आने वाले सारे गांव – नगर नष्ट हो जायेगें . तब राजा भगीरथ ने भगवान शिव से प्रार्थना किया कि वह गंगा की धारा के वेग को अपनी जटाओं में धारण कर लें .

 


कौशिकेय ने बताया कि शिवजी द्वारा ऐसा करने के बाद भी गंगा के वेग ने धर्मारण्य में मुनियों के आश्रम को बहा दिया , जिससे रुष्ट होकर विमुक्त क्षेत्र (वर्तमान बलिया उ0प्र0) में तपस्यारत ॠषि जन्हु यहां गंगा की धारा को पी गये, भगीरथ की प्रार्थना पर उन्होने गंगाजी को मुक्त किया था .
इस पौराणिक घटना की स्मृति में गंगा नदी का एक नाम जान्हवी पड़ गया . जन्हु ॠषि के आश्रम से बसा जवहीं नामक गांव आज भी बलिया में गंगा नदी के पार दक्षिण तट पर स्थित है .

 


पौराणिक काल से इस भू-भाग की सफ़ेद रेत पर गंगा अपने जल की गन्दगी धोती आ रही है , जिससे यहाँ गंगा का जल अन्य मैदानी इलाकों से अधिक स्वच्छ शुद्ध रहता है. इसका एक कारण यहाँ की गांगेय घाटी में जैव विविधता की समृद्धि भी है. यहीं उसे आध्यात्मिक ऊर्जा भी सबसे अधिक प्राप्त होती है .

Related

Tags: गंगा बलिया

Post navigation

Previous: अंबिका चौधरी ने बसपा से दिया इस्तीफा, बेटे आनन्द चौधरी को सपा ने बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
Next: शुरूआती बारिश में ही खुली तैयारियों की पोल, सड़कों पर भरा पानी, लोगों को परेशानी

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

You may have missed

belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026
Belthra Vishvakarma pooja
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.