Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • द्वाबा के इस ‘योगी’ से, तब भी हिल गया था बलिया
  • Uncategorised

द्वाबा के इस ‘योगी’ से, तब भी हिल गया था बलिया

बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे एक पंचायत है, इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक किस्‍से को समटे इस गांव की बची आबादी आज भी तब के हालात की कल्‍पना कर कांप जाती है.
News Desk 21 May, 2017 1 minute read
JPN_FLOOD_2

कटानरोधी कार्यों के लिए चला था आमरण अनशन, हुआ था, चक्‍काजाम
जयप्रकाशनगर से लवकुश सिंह

बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे एक पंचायत है, इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक किस्‍से को समटे इस गांव की बची आबादी आज भी तब के हालात की कल्‍पना कर कांप जाती है. प्रस्‍तुत है इस गांव को बचाने के नाम पर अब तक हुए प्रयासों और तबाही कि एक ग्राउंड रिपोर्ट :

यह बात वर्ष 2014 की है, तब बैरिया तहसील का ही एक पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार घाघरा कटान की भयंकर तबाही से जूझ रहा था. वर्ष 2014 में इस पंचायत की लगभग 18 हजार अबादी पूरी तरह बर्बाद हो चली थी. गांव से तीन किमी दूर बहने वाली घाघरा, 250 एकड़ उपजाऊ खेतों को निगलने के बाद गांव के आलीशान मकानों को तेज गति से अपने गर्भ से समाहित करते जा रही थी. तब मात्र 15 दिनों में लगभग 350 आलीशान मकान सभी के आंखों के सामने ही, घाघरा में समाहित हो गए. तब कुल नौ किमी का बीएसटी बांध शरणार्थियों से भर गया था. गांव के लोग सरकार और रहनुमाओं पर इस कदर खफा थे कि कोई भी प्रतिनिधि या अधिकारी इस गांव में जाने से भी कतराता था. इतनी तबाही के बाद भी इस गांव की बची आबादी को घाघरा कटान से बचाने के लिए कुछ भी हुआ. हां, राजनीति जरूर हुई. तभी वर्ष 2015 में गांव के लोगों ने एक अलग रूख तैयार किया और बैठ गए बेमियादी अनशन पर.  

गांव के दुर्गा मंदिर के उक्‍त स्‍थान पर उसी दरम्‍यान उनका हाल जानने तब एक आंदोलनकारी के रूप में जब बैरिया विधायकसुरेंद्र सिंह पहुंचे तो यह बेमियादी अनशन एक बड़े रूप में तब्‍दील हो गया. वजह कि उक्‍त अनशन में खुद सुरेंद्र सिंह भी शमिल हो गए. चार दिनों तक जब कोई जिम्‍मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो पांचवे दिन यह अनशन एक बड़े आंदोलन के रूप में तब्‍दील हो गया. पांचवे दिन हजारों लोगों के सांथ सुरेंद्र सिंह, मुक्‍तेश्‍वर सिंह आदि ने चांददियर चौराहे पर गांव के लोगों के सांथ पूरी तर‍ह चक्‍का जाम कर दिया. उधर, बलिया के सभी थानों से पुलिस प्रशासन के सांथ, पीएसी तक का वहां भारी बंदोबस्‍त किया था. द्वाबा के कोने-कोने से हजारो लोग उस आंदोलन को देखने के लिहाज से वहां पहुंचे थे. सभी को याद है तब सुरेंद्र सिंह के रूप में द्वाबा के इस योगी से बलिया का पूरा प्रशासन हिल गया था. वह आंदोलन तब इस बात पर खत्‍म हुआ, जब बलिया से जिम्‍मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ करने का आश्‍वासन दिया. वही सुरेंद्र सिंह आज बैरिया के विधायक हैं और तब की देखी समस्‍याएं उनके सामने मौजूद है. आमलोग भी मानते हैं कि द्वाबा का यह विधायक सीएम योगी की ही राह पर चलने वाला हैं. विधायक ने देखा है प्रतिवर्ष बाढ़ से तबाही का वह मंजर, तब लोग तबाह रहते हैं और संबंधित विभाग अपनी जेब भरने में ही व्‍यस्‍त रहता है. बैरिया में मानव श्रृंखला बनाकर विधायक ने यह संकेत दे दिया है कि यदि समय रहते सर्वत्र कार्य प्रारंभ नहीं होते, तो संभव है, खुद की सरकार में भी ठीक इब्राहिमाबाद नौबरार की तरह ही एक नए आंदोलन का आगाज होगा.

खर्च हो गए धन, नहीं बदले उस गांव के हालात

मुरलीछपरा विकासखंड का पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार में उस आंदोलन के बाद गांव की बची आबादी को कटान से बचाने के लिए ऐसा नहीं की कटानरोधी कार्य नहीं हुआ, किंतु दुखद कि कार्य होने के बाद भी हालात जस के तस ही रह गए. तब यहां के लिए कुल 17 करोड़ एक लाख का एक प्रोजेक्‍ट पास हुआ था. उसी प्रोजेक्‍ट से 2015 में कार्य प्रारंभ हुआ. 2016 में भी गांव के लोगों के काफी हो-हल्‍ला करने पर उसी प्रोजेक्‍ट से कार्य हुआ. इस दरम्‍यान घाघरा के तेवर भी शांत रहे किंतु बाढ़खंड के अधिकारी इस बात को लेकर अपनी पीठ थपथपाने लगे कि उनके कार्यों के चलते ही यहां कटान थम गया, जबकि गांव के लोगों की माने तो इस प्रोजेक्‍ट में जम कर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने अपनी मनमानी की. इतने ,खर्च के बाद भी यह गांव घाघरा कटान से सुरक्षित नहीं हो सका. आज भी इसकी गहन जांच करा दी जाए तो, इसमें कई संबंधित लोगों के गर्दन फंसने लगभय तय हैं.

सवाल-सूखे के समय मौन, बाढ़ के समय क्‍यों होता है कार्य ?

इब्राहिमाबाद नौबरार में बाढ़ खंड के कार्यशैली पर हर बार अंगुलियां उठते रही हैं. इस गांव के निवासी बार-बार वहीं सवाल करते हैं कि मार्च-अप्रैल में जब यहां नदी का पानी कम हो जाता है, तब इस गांव को बचाने पर कोई भी विभागीय चर्चा नहीं होती, यहां हर बार बचाव कार्य तभी शुरू होता है, जब नदी पानी से लबालब होने लगती है, और यहां कुछ भी करना संभव नहीं होता. यही हालात संपूर्ण द्वाबा का है. आमलोग यह मानते हैं कि यह सब इसलिए किया जाता है ताकि उनके कार्यों पर पर्दा पड़ा रहे. होता भी वहीं है विभाग हर साल कुछ न कुछ कार्य कराता है, और बाढ़ खत्‍म होने के बाद सबकुछ पहले जैसा ही दिखाई देने लगता है.

Tags: बाढ़ बैरिया मुक्तेश्वर सिंह विधायक सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: बलिया में नौ इंस्पेक्टरों और तीन सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Next: इस तरफ आये तो हम भी देख लें फस्ले बहार

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.