Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर की चार बड़ी खबरें- सीएचसी में कोरोना टेस्ट नहीं होने से लोग परेशान, सड़क हादसों में दो लोग घायल
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

सिकंदरपुर की चार बड़ी खबरें- सीएचसी में कोरोना टेस्ट नहीं होने से लोग परेशान, सड़क हादसों में दो लोग घायल

Remote Desk 29 April, 2021 1 minute read
Sikandarpur RO

सिकन्दरपुर, बलिया. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने लाखों रुपये के आरओ वाटर प्लांट लगवा रखें है लेकिन रखरखाव में कमी से यह बेकार हो गए हैं. अब यह सिर्फ शोपीस बने हैं, इनका फायदा न तो वार्ड में भर्ती मरीजों को ही मिल रहा है और न ही साथ आने वाले तीमारदारों को ही मिल रहा है. पीने के पानी के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों को इधर उधर भटकना पड़ता है. अस्पताल के अधिकारियों से इस बारे में कई बार शिकायत की गई है लेकिन वह इसे लगातार अनसुना कर रहे हैं.

 

कोरोना टेस्ट हो ही नहीं रहा मतगणना एजेंट कैसे बनेंगे?

 

सिकंदरपुर. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 का जांच नहीं होने से लोगों में मायूसी है. आगामी 2 मई को होने वाले मतगणना में एजेंट की ड्यूटी के लिए कोरोना नेगेटिव प्रमाणपत्र जरूरी है, इसलिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन यहां पर टेस्ट ही नहीं हो रहा. सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दो एलटी में से एक चंद्रशेखर प्रसाद पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हैं जो क्वॉरेंटाइन में है, जबकि दूसरे एलटी की ड्यूटी नवानगर में लगी है जहां पर कोविड- 19 का सैम्पलिंग किया जा रहा है.

बाइक सवार को टक्कर मार कर स्कार्पियो ड्राइवर फरार

सिकंदरपुर, बलिया. सिकंदरपुर-बलिया मार्ग के घूरी बाबा के टोला गांव के समीप स्कॉर्पियो के बाइक में धक्का मार देने से बाइक चालक 50 वर्षीय हरिशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. करीमपुर निवासी हरिशंकर यादव गुरुवार की दोपहर में गांव से बाइक द्वारा रूपवार जा रहे थे. वह जैसे ही घूरी बाबा के टोला के समीप पहुंचे कि सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल रहा, जबकि हरिशंकर वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर इकट्ठा लोगों ने हरिशंकर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

महिला को बाइक ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी

सिकंदरपुर-बलिया मार्ग के बहेरी चट्टी पर सड़क पार करते समय 55 वर्षीय महिला बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बहेरी निवासी रजिया देवी पत्नी जगदीश यादव गुरुवार की दोपहर में किसी कार्यवश घर से निकल कर सड़क के उस पार जा रही थी कि तेज गति से जा रहे बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. धक्का मारने के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा. आसपास के इकट्ठा लोगों ने तत्काल रजिया देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Tags: सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवान: डॉ.जय गणेश
Next: यूपी में अब तीन दिन रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.